फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vat Savitri Vrat 2025: वट सावित्री पर कब करें बरगद के पेड़ की पूजा ? यहां जानें मुहूर्त और सामग्री

Mon, 26 May 2025 07:35 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Vat Savitri Vrat 2025: ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि पर वट सावित्री का पर्व मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र व तरक्की के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
Vat Savitri Vrat 2025 Shubh Muhurat - फोटो : adobe
Vat Savitri Vrat 2025 Shubh Muhurat: ज्येष्ठ माह सुहागिन महिलाओं के लिए अधिक महत्वपूर्ण होता है। इसका कारण है वट सावित्री व्रत। दरअसल, ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि पर वट सावित्री का पर्व मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र व तरक्की के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। मान्यता है कि इस दिन देवी सावित्री ने यमराज से पति सत्यवान के प्राण वापिस ले लिए थे। इस पर्व में मुख्य रूप से वट वृक्ष की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि इस पेड़ में ब्रह्मा, विष्णु और शिव जी का वास होता है। इसलिए इसकी उपासना करने से तीनों देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस साल 26 मई 2025 को वट सावित्री का व्रत रखा जा रहा है। इस तिथि पर भरणी नक्षत्र के अलावा शोभन व अतिगण्ड योग का संयोग रहेगा। वहीं इस दिन पूजा के लिए तीन शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।
Vat Savitri 2025: वट सावित्री पर करें ये उपाय, पति की लंबी उम्र और तरक्की का मिलेगा आशीर्वाद
विज्ञापन

2 of 6
Vat Savitri Vrat 2025 Shubh Muhurat - फोटो : अमर उजाला
वट सावित्री व्रत 2025 पूजा का शुभ मुहूर्त

पहला शुभ मुहूर्त
सुबह 8 बजकर 52 मिनट से लेकर 10 बजकर 25 मिनट तक शुभ चौघड़िया मुहूर्त बन रहा है। 

दूसरा शुभ मुहूर्त
सुबह 11 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त बना रहेगा। 

तीसरा शुभ मुहूर्त
वट सावित्री व्रत के दिन दोपहर में 3 बजकर 45 मिनट से 5 बजकर 28 मिनट तक भी पूजा का शुभ योग बन रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
Vat Savitri Vrat 2025 Shubh Muhurat - फोटो : Freepik
वट सावित्री पंचांग
  • नक्षत्र- भरणी 08:23 तक
  • योग- शोभन 07:01 तक
  • योग- अतिगण्ड 26:54 तक

4 of 6
Vat Savitri Vrat 2025 Shubh Muhurat - फोटो : Amar Ujala
  • करण- शकुनि 12:11 तक
  • करण- चतुष्पाद 22:21 तक
  • सूर्य- वृषभ तक
  • चन्द्र- वृषभ 13:40 तक
  • गुलिक-14:01-15:44 तक
  • अमृतकाल- 27:25-28:50

Vat Savitri Vrat 2025: पति की लंबी उम्र और अच्छी सेहत के लिए वट सावित्री पर करें इन मंत्रों का जाप

विज्ञापन

5 of 6
Vat Savitri Vrat 2025 Shubh Muhurat - फोटो : अमर उजाला
पूजा सामग्री 
  • अगरबत्ती 
  • धूपबत्ती, सात प्रकार के अनाज
  • व्रत कथा पुस्तक
  • सावित्री-सत्यवान की मूर्तिमिठाई ,काला चना
  • दीपक
  • घी, कच्चा सूत, कुमकुम
  • चावल
  • पान के पत्ते 
  • आम और खरबूजा या तरबूज
 

Vat Savitri Vrat Niyam: क्या आप भी रखने जा रही है वट सावित्री व्रत? भूल कर भी न करें इन चीज़ों का इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Vat Savitri Vrat 2025 Shubh Muhurat - फोटो : adobe stock
वट सावित्री व्रत की आरती
अश्वपती पुसता झाला।। नारद सागंताती तयाला।। 
अल्पायुषी स त्यवंत।। सावित्री ने कां प्रणीला।। 
आणखी वर वरी बाळे।।मनी निश्चय जो केला।। 
आरती वडराजा।।
दयावंत यमदूजा। सत्यवंत ही सावित्री। 
भावे करीन मी पूजा। आरती वडराजा ।।
ज्येष्ठमास त्रयोदशी। करिती पूजन वडाशी ।। 
त्रिरात व्रत करूनीया। जिंकी तू सत्यवंताशी। 
आरती वडराजा ।। 
स्वर्गावारी जाऊनिया। अग्निखांब कचळीला।। 
धर्मराजा उचकला। हत्या घालिल जीवाला।
 येश्र गे पतिव्रते। पती नेई गे आपुला।। 
आरती वडराजा ।।
जाऊनिया यमापाशी। मागतसे आपुला पती। 
चारी वर देऊनिया। दयावंता द्यावा पती। 
आरती वडराजा ।।
पतिव्रते तुझी कीर्ती। ऐकुनि ज्या नारी।। 
तुझे व्रत आचरती। तुझी भुवने पावती।। 
आरती वडराजा ।।
 पतिव्रते तुझी स्तुती। त्रिभुवनी ज्या करिती।। 
स्वर्गी पुष्पवृष्टी करूनिया। आणिलासी आपुला पती।। 
अभय देऊनिया। पतिव्रते तारी त्यासी।। 
आरती वडराजा ।।

Vat Savitri Vrat 2025: वट सावित्री व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, यहां जानें सबकुछ



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें