फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vaishakh Purnima 2025: वैशाख पूर्णिमा के दिन इन चार जगहों पर जलाएं दीपक, कर्ज से मिलेगी मुक्ति

Tue, 06 May 2025 03:05 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूर्णिमा तिथि भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की उपासना के लिए उत्तम है। इस दिन उनकी पूजा-आराधना करने से व्यक्ति के धन-धान्य में वृद्धि और पापों से मुक्ति प्राप्त होती हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
Vaishakh Purnima 2025 - फोटो : freepik
Vaishakh Purnima 2025: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को अधिक महत्वपूर्ण माना गया है, क्योंकि इस दिन चंद्रमा अपनी पूर्ण कला के साथ नजर आता है। मान्यता है कि इस दिन चंद्र देव को अर्घ्य देने से साधक को तनाव से मुक्ति मिलती हैं। हालांकि पूर्णिमा तिथि भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की उपासना के लिए भी उत्तम है। इस दिन उनकी पूजा-आराधना करने से व्यक्ति के धन-धान्य में वृद्धि और पापों से मुक्ति प्राप्त होती हैं। इसके अलावा पूर्णिमा पर पवित्र नदियों में स्नान, हवन, पूजा-पाठ व दान-दक्षिणा करने से पितृ दोष, गृह क्लेश और कर्ज जैसी परेशानियों से छुटकारा मिलता है। इस दौरान सभी में वैशाख पूर्णिमा को सबसे खास माना जाता है। बता दें, वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि को बुद्ध पूर्णिमा भी मनाई जाती है। इस साल 12 मई 2025 को वैशाख पूर्णिमा है। इस तिथि पर स्वाति नक्षत्र और वारीयन योग का निर्माण हो रहा है। इस अवधि में इन चार जगहों पर दीप जलाने से सभी इच्छाएं पूरी और समस्याएं समाप्त हो सकती हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Vaishakh Purnima 2025 - फोटो : freepik
वैशाख पूर्णिमा तिथि
इस साल वैशाख पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 11 मई को शाम 6 बजकर 55 मिनट पर हो रही है। इसका समापन 12 मई को शाम 7 बजकर 22 मिनट पर है। ऐसे में वैशाख पूर्णिमा 12 मई 2025 के दिन मनाई जाएगी।
विज्ञापन

3 of 6
Vaishakh Purnima 2025 - फोटो : freepik
इन चार जगहों पर जलाएं दीपक
  • वैशाख पूर्णिमा के दिन जहां विष्णु भगवान की पूजा का विधान है, वहीं इस तिथि पर घर के मुख्य द्वार पर दीपक अवश्य जलाएं। मान्यता है कि ऐसा करने पर सभी तरह की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती हैं।

4 of 6
Vaishakh Purnima 2025 - फोटो : adobe stock
  • वैशाख पूर्णिमा के शुभ दिन पर आप तुलसी की पूजा  करें। इसके बाद आप घी का दीपक जरूर जलाएं। मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और साधक को कर्ज व आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।
विज्ञापन

5 of 6
Vaishakh Purnima 2025 - फोटो : freepik
  • वैशाख पूर्णिमा  पर घर में साफ-सफाई का खास ध्यान रखें और मंदिर में ईश्वर का नाम लेते हुए दीपक जलाएं। इससे जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Vaishakh Purnima 2025 - फोटो : freepik
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रसोई घर का अहम हिस्सा होती है और इसका प्रभाव व्यक्ति के स्वास्थ्य पर पड़ता है। ऐसे में आप वैशाख पूर्णिमा के दिन यहां दीप जलाएं। इससे देवी अन्नपूर्णा प्रसन्न होती हैं।
Buddha Purnima 2025: बुद्ध पूर्णिमा पर करें ये उपाय, सभी समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

Hanuman Ji Favourite Bhog: हनुमानजी को लगाएं उनका पसंदीदा भोग, जल्दी पूरी होंगी हर मनोकामना


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण):
 ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें