फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2025: इस साल कब से शुरू होगा सावन ? यहां जानें तिथि और महत्व

Tue, 06 May 2025 12:01 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शिव भक्ति में लीन होने के लिए सावन माह सबसे शुभ माना गया है। शास्त्रों के अनुसार सावन भोलेनाथ का प्रिय माह है और इस महीने में पूरी सृष्टि की कमान स्वयं महादेव ही संभालते हैं। इसलिए इस अवधि में उनकी पूजा-पाठ का भव्य आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
1 of 7
Sawan 2025 Date - फोटो : adobe
Sawan 2025 Date: हिंदू धर्म में भगवान शिव को प्रेम और शक्ति के रूप में पूजा जाता है, उनकी कृपा से अकाल मृत्यु का भय समाप्त और आत्मबल और साहस मिलता है। मान्यता है कि महादेव की आराधना और उन्हें केवल और केवल जल चढ़ाने से जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है, साथ ही सभी तरह की समस्याओं से भी मुक्ति मिलती हैं।

धार्मिक ग्रंथों में भोलेनाथ की उपासना का महत्व देखने को मिलता है और माना जाता है कि उन्हें प्रसन्न करने से माता पार्वती का आशीर्वाद भी साधक को प्राप्त होता है। लेकिन शिव भक्ति में लीन होने के लिए सावन माह सबसे शुभ माना गया है। शास्त्रों के अनुसार सावन भोलेनाथ का प्रिय माह है और इस महीने में पूरी सृष्टि की कमान स्वयं महादेव ही संभालते हैं। इसलिए इस अवधि में उनकी पूजा-पाठ का भव्य आयोजन किया जाता है। इसके अलावा शिव भक्त देशभर में कांवड़ यात्राएं व झांकियां भी निकालते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल कब से सावन माह की शुरुआत हो रही है।
विज्ञापन

2 of 7
पंचांग के मुताबिक इस साल 11 जुलाई से सावन माह की शुरुआत हो रही है और इसका समापन 9 अगस्त 2025 के दिन होगा। - फोटो : freepik
कब से शुरू होगा सावन ? 
पंचांग के मुताबिक इस साल 11 जुलाई से सावन माह की शुरुआत हो रही है और इसका समापन 9 अगस्त 2025 के दिन होगा। इस दौरान सावन के पहले दिन पूर्वाषाढा नक्षत्र और वैधृति योग का निर्माण हो रहा है, जिस पर बालव व कौलव करण का संयोग रहेगा।
विज्ञापन

3 of 7
सावन का पहला सोमवार - 14 जुलाई 2025 - फोटो : freepik
सावन सोमवार 2025
  • सावन का पहला सोमवार - 14 जुलाई 2025
  • सावन का दूसरा सोमवार - 21 जुलाई 2025
  • सावन का तीसरा सोमवार- 28 जुलाई 2025
  • सावन का चौथा सोमवार- 4 अगस्त 2025

4 of 7
सावन में महादेव की पूजा के लिए सबसे पहले सुबह स्नान कर लें। - फोटो : freepik
सावन पूजा-विधि
  • सावन में महादेव की पूजा के लिए सबसे पहले सुबह स्नान कर लें।
  • घर में गंगाजल का छिड़काव करें।
  • अब शिवलिंग पर गंगाजल और दूध से अभिषेक करें।
  • महादेव को बेलपत्र अर्पित करें।
  • इस दौरान प्रभु को धतूरा, गंगाजल, फूल, मिठाई और दूध भी चढ़ाएं।
  • महादेव के मंत्र और उनके 108 नामों का जप करते रहें।
  • अब शिव चालीसा पढ़ें और अंत में आरती करते हुए सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें।
विज्ञापन

5 of 7
शिव जी की आरती - फोटो : freepik
शिव जी की आरती 

ओम जय शिव ओंकारा, स्वामी जय शिव ओंकारा।
ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव अर्द्धांगी धारा।।
ओम जय शिव ओंकारा।।
एकानन चतुरानन पञ्चानन राजे। हंसानन गरूड़ासन
वृषवाहन साजे।।
ओम जय शिव ओंकारा।।
दो भुज चार चतुर्भुज दसभुज अति सोहे।
त्रिगुण रूप निरखते त्रिभुवन जन मोहे।।
ओम जय शिव ओंकारा।।
अक्षमाला वनमाला मुण्डमालाधारी।
त्रिपुरारी कंसारी कर माला धारी।।
ओम जय शिव ओंकारा।।
श्वेताम्बर पीताम्बर बाघम्बर अंगे।
सनकादिक गरुड़ादिक भूतादिक संगे।।
ओम जय शिव ओंकारा।।
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका।
मधु कैटव दोउ मारे, सुर भयहीन करे।।
ओम जय शिव ओंकारा।।
लक्ष्मी, सावित्री पार्वती संगा।
पार्वती अर्द्धांगी, शिवलहरी गंगा।।
ओम जय शिव ओंकारा।।
पर्वत सोहें पार्वतू, शंकर कैलासा।
भांग धतूर का भोजन, भस्मी में वासा।।
ओम जय शिव ओंकारा।।
जया में गंग बहत है, गल मुण्ड माला।
शेषनाग लिपटावत, ओढ़त मृगछाला।।
ओम जय शिव ओंकारा।।
काशी में विराजे विश्वनाथ, नन्दी ब्रह्मचारी।
नित उठ दर्शन पावत, महिमा अति भारी।।
ओम जय शिव ओंकारा।।
त्रिगुणस्वामी जी की आरति जो कोई नर गावे।
कहत शिवानन्द स्वामी मनवान्छित फल पावे।।
ओम जय शिव ओंकारा।। ओम जय शिव ओंकारा।।
विज्ञापन

6 of 7
महामृत्युंजय मंत्र - फोटो : freepik
महामृत्युंजय मंत्र
ऊँ हौं जूं स: ऊँ भुर्भव: स्व: ऊँ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। 
ऊर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ऊँ भुव: भू: स्व: ऊँ स: जूं हौं ऊँ।।

शिव जी का मूल मंत्र
ऊँ नम: शिवाय।।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भगवान शिव के प्रभावशाली मंत्र - फोटो : अमर उजाला
भगवान शिव के प्रभावशाली मंत्र
ओम साधो जातये नम:।। ओम वाम देवाय नम:।।
ओम अघोराय नम:।। ओम तत्पुरूषाय नम:।।
ओम ईशानाय नम:।। ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।।

शिव के प्रिय मंत्र
ॐ नमः शिवाय।
नमो नीलकण्ठाय।
ॐ पार्वतीपतये नमः।


 

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार जानिए घड़ी लगाने की क्या है सही दिशा और नियम

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें