अपनी लव लाइफ और वैवाहिक जीवन को रोमांचक और प्यार से भरपूर बनाने की चाहत अगर आपकी भी है तो फरवरी का महीना आपके लिए बहुत ही खास हो सकता है। इसकी एक वजह तो यह है कि इस महीने में वैलेंटाइन्स डे है और इससे भी बड़ी बात है कि फरवरी का पहला ही दिन एक खास संयोग लेकर आया है और आप इस दिन कुछ आसान से उपाय से अपनी लव लाइफ को जानदार बना सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
वैवाहिक जीवन को रोमांस से भरपूर बनाना है, बसंत पंचमी के दिन करें यह काम
2 of 9
राध्ााकृष्ण
इस साल 1 फरवरी को बंसत पंचमी है जिसे हिन्दू धर्म की मान्याताओं के अनुसार प्रेम दिवस माना गया है। इस दिन को प्राचीन काल से ही लोग अपनी लव लाइफ को रोमांचक बनाने के लिए काफी धूम-धाम से मनाते आए हैं। ऐसी कथाएं हैं कि भगवान श्री कृष्ण और देवी राधा भी इस दिन प्रेमोत्सव मनाती थी।
विज्ञापन
वैवाहिक जीवन को रोमांस से भरपूर बनाना है, बसंत पंचमी के दिन करें यह काम
3 of 9
कामदेव
इस दिन को प्रेमोत्सव कहने की वजह यह है कि इस दिन ऋतुओं के राजा बसंत अपने मित्र कामदेव और उनकी पत्नी रति के साथ पृथ्वी पर आते हैं और लोगों के हृदय में प्रेम रस का संचार करते हैं। लोग अपनी काम भावना और प्रेम रस को संतुलित रख सकें इसलिए इसदिन सरस्वती देवी की भी पूजा की जाती है। लेकिन जिनकी लव लाइफ में रोमांच की कमी महसूस हो रही है वह इस दिन अपनी लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए इन उपायों को अपनाएं।
वैवाहिक जीवन को रोमांस से भरपूर बनाना है, बसंत पंचमी के दिन करें यह काम
4 of 9
कामदेव रति
बसंत पंचमी के दिन कामदेव के संग देवी रति की पूजा करें और लव लाइफ को रोमांचक बनाने की प्रार्थना करें।
विज्ञापन
वैवाहिक जीवन को रोमांस से भरपूर बनाना है, बसंत पंचमी के दिन करें यह काम
5 of 9
गुलाल
जिनका प्रेम संबंध चल रहा है वह अपने प्रेमी को पीले रंग की गुलाल और केसर का तिलक लगाएं। पति-पत्नी अपने रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए यह उपाय आजमा सकते हैं।
विज्ञापन
वैवाहिक जीवन को रोमांस से भरपूर बनाना है, बसंत पंचमी के दिन करें यह काम
6 of 9
Flower Show
कामदेव को सुंगंधित फूल और गन्ना अर्पित करें। यह कामदेव के अस्त्र-शस्त्र हैं जिनसे यह लोगों के हृदय में प्रेम उत्पन्न करते हैं। इनके भेंट से कामदेव प्रसन्न होते हैं।
विज्ञापन
वैवाहिक जीवन को रोमांस से भरपूर बनाना है, बसंत पंचमी के दिन करें यह काम
7 of 9
अशोक के पत्ते
कामदेव को अशोक के पत्ते भेट करें और अपने जीवन से शोक हरने की प्रार्थना करें। कामदेव की तस्वीर या मूर्ति उपलब्ध नहीं हो तब अपने प्रेमी को अशोक के पत्ते से सजा गुलदस्ता भेंट करें।
वैवाहिक जीवन को रोमांस से भरपूर बनाना है, बसंत पंचमी के दिन करें यह काम
8 of 9
ध्यान
कामदेव से अपनी लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए आप 108 बार कामदेव मंत्र 'कामोअनंग पंचशराः कंदर्प मीन केतनः।। श्री विष्णुतनयो देवः प्रसन्नो भवतु प्रभो।। का जप करें।
वैवाहिक जीवन को रोमांस से भरपूर बनाना है, बसंत पंचमी के दिन करें यह काम
9 of 9
राध्ााकृष्ण
कामदेव भगवान शिव द्वारा भष्म किए जाने के बाद श्री कृष्ण के पुत्र के रूप में अवतरित हुए थे इसलिए इन्हें श्री कृष्ण का अंश भी माना जाता है। भगवान श्री कृष्ण और देवी राधा भी प्रेम के प्रतीक हैं इसलिए बसंत पंचमी के दिन कामदेव के साथ राधा कृष्ण की पूजा भी जरूर करें इससे कामदेव अति प्रसन्न होते हैं।