ज्ञान और बुद्धि की देवी सरस्वती से अगर आप भी ज्ञान और अच्छी याददाश्त पाना चाहते हैं तो सरस्वती पूजा यानी बसंत पंचमी के दिन आपको देवी सरस्वती की पूजा करते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए और पूजा में देवी सरस्वती की प्रिय 5 वस्तु भेंट करनी चाहिए।
विज्ञापन
देवी सरस्वती को प्रिय है यह पांच चीजें, विद्या और ज्ञान के लिए करें भेंट
2 of 6
गेंदा
देवी सरस्वती को पीले और सफेद रंग के फूल पसंद हैं जो बसंत के मौसम में आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं। आपको इन फूलों से देवी की पूजा करनी चाहिए। देवी की प्रसन्नता के लिए आप गेंदे और सरसो के पुष्प अर्पित कर सकते हैं।
विज्ञापन
देवी सरस्वती को प्रिय है यह पांच चीजें, विद्या और ज्ञान के लिए करें भेंट
3 of 6
बूंदी
मां सरस्वती को बूंदी का प्रसाद अति प्रिय है। देवी को प्रसाद स्वरूप अर्पित करें और लोगों में बांटें। बूंदी पीले रंग की होती है और यह गुरू से संबंधित वस्तु भी है जो ज्ञान के कारक ग्रह हैं। देवी सरस्वती को बूंदी अर्पित करने से गुरु अनुकूल होते हैं और ज्ञान प्राप्ति में आने वाली बाधा दूर होती है।
देवी सरस्वती को प्रिय है यह पांच चीजें, विद्या और ज्ञान के लिए करें भेंट
4 of 6
पीले वस्त्र
सफेद रंग के वस्त्र देवी सरस्वती को पसंद है। आप पूजा करते समय इस रंग के वस्त्र अर्पित कर सकते हैं। बंसत पंचमी के दिन पीले रंग का विशेष महत्व है इसलिए सफेद की बजाय पीले रंग के वस्त्र अर्पित करें तो यह अति शुभ रहेगा।
विज्ञापन
देवी सरस्वती को प्रिय है यह पांच चीजें, विद्या और ज्ञान के लिए करें भेंट
5 of 6
कापी कलम
कलम और कापी पूजन में रखें और पूजन के बाद जरूरतमंद बच्चों में बांट दें। इससे बुध की स्थिति अनुकूल होती है जिससे बुद्धि बढ़ती है और स्मरण शक्ति भी अच्छी होती है।
देवी सरस्वती को प्रिय है यह पांच चीजें, विद्या और ज्ञान के लिए करें भेंट
6 of 6
पीला चंदन
केसर और पीला चंदन का तिलक करें और खुद भी लगाएं। ज्योतिषशास्त्र में इसे गुरु से संबंधित वस्तु कहा गया है जिससे ज्ञान और धन दोनों के मामले में अनुकूलता की प्राप्ति होती है।