Holika Dahan 2026: पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि 2 मार्च को शाम 5 बजकर 55 मिनट से लेकर 3 मार्च को शाम 5 बजकर 7 मिनट तक रहने वाली है। ऐसे में 3 मार्च 2026, मंगलवार को होलिका दहन किया जाएगा। यह हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार है, जिसे शास्त्रों में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। कहते हैं कि, होलिका दहन की अग्नि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती है। इस तिथि पर अग्नि में कुछ खास चीजें अर्पित करने से साधक के दुखों का समापन होता है। खासकर अपनी राशि के मुताबिक, चीजें डालने पर ग्रह दोषों का अशुभ प्रभाव भी कम होता है। साथ ही कलह, तनाव व कर्ज की परेशानियां कम होती हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।