फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Teej Sinjara 2025: हरियाली तीज से पहले सिंजारा क्यों है जरूरी? जानिए इसके पीछे की परंपरा और सामग्री

Sat, 26 Jul 2025 10:37 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज शादीशुदा महिलाओं के लिए खास होता है क्योंकि यह शिव और पार्वती के पुनर्मिलन का उत्सव है। इस त्योहार से एक दिन पहले सिंजारा मनाई जाती है, जो तैयारियों और खुशियों का प्रतीक है।
विज्ञापन
1 of 4
सिंजारा पर्व हरियाली तीज से एक दिन पहले मनाया जाता है - फोटो : amarujala
Hariyali Teej Sinjara: आज सिंधारा दूज है। सिंजारा पर्व हरियाली तीज से एक दिन पहले मनाया जाता है, जिसे सिंधारा दूज के नाम से भी जाना जाता है। यह दिन खासतौर पर शादीशुदा महिलाओं के लिए बहुत महत्व रखता है, क्योंकि इस दिन वे अपने श्रृंगार की तैयारी करती हैं और अगले दिन होने वाले हरियाली तीज के व्रत के लिए मन को पावन बनाती हैं। सिंजारा के दिन बहू-बेटियों के घर मिठाइयों, नए वस्त्रों, आभूषणों, मेहंदी और श्रृंगार से जुड़ी अन्य वस्तुओं का पैकेज भेजा जाता है, जिसे सिंधारा या सिंजारा कहा जाता है।
Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज पर पूजा के लिए बन रहे हैं कई शुभ मुहूर्त, जानिए इनके बारे में
सिंजारा में आई मेहंदी सुहागिन महिलाएं अपने हाथों पर लगाती हैं, जिससे उनके जीवन में सुख-शांति और खुशहाली आती है। इस दिन का आयोजन महिलाओं के बीच आपसी प्यार, सम्मान और सौहार्द को बढ़ावा देता है। सिंजारा पर्व को श्रृंगार दिवस भी कहा जाता है, क्योंकि यह दिन महिलाएं अपने रूप-सौंदर्य और संस्कृति का सम्मान करती हैं। आइए, विस्तार से जानते हैं कि सिंजारा में कौन-कौन सी चीजें शामिल होती हैं, इसकी क्या महत्ता है और यह पर्व किस प्रकार मनाया जाता है।
Hariyali Teej 2025: दुर्लभ योग में हरियाली तीज, पहली बार व्रत रखे रहे हैं तो जानें सही विधि और पूजा नियम
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Hariyali Teej 2025 - फोटो : अमर उजाला
कब है हरियाली तीज ?
हरियाली तीज से पहले सिंजारा त्योहार इस साल 26 जुलाई 2025 को मनाया जाएगा। यह दिन श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है, जो रात 10 बजकर 41 मिनट तक रहेगी। सिंजारा के अगले दिन, यानी 27 जुलाई को हरियाली तीज का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 4
तीज सिंजारा सामग्री लिस्ट - फोटो : instagram
तीज सिंजारा सामग्री लिस्ट
  • नए वस्त्र
  • हरी चूड़ियां
  • सोने के आभूषण
  • मांग टीका
  • काजल
  • मेहंदी
  • नथ
  • बिंदी
  • सिंदूर
  • गजरा
  • कमरबंद
  • बिछिया
  • पायल
  • झुमके
  • बाजूबंद
  • अंगूठी
  • कंघा
  • मिठाई में घेवर
  • रसगुल्ला
  • मावे की बर्फी
विज्ञापन

4 of 4
सिंजारा कैसे मनाया जाता है? - फोटो : instagram
सिंजारा कैसे मनाया जाता है?
सिंजारा के दिन बहू-बेटियों को नौ-नौ प्रकार के स्वादिष्ट मिठाई और पकवान बनाकर खिलाने की परंपरा है। इस खास अवसर पर महिलाएं सिंजारे में मिली मेहंदी अपने हाथों पर लगाकर सुंदर श्रृंगार करती हैं। सिंजारा में भेजे गए नए वस्त्र और गहने वे हरियाली तीज के दिन पहनती हैं। कई इलाकों में सिंजारा के उपहार महिलाओं के बीच प्रेम और सद्भावना के प्रतीक के रूप में एक-दूसरे को दिए जाते हैं। सिंधारा दूज के दिन झूले लगाकर त्योहार को और भी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन मिठाइयों और अन्य सामानों का भी वितरण किया जाता है। शाम को माता पार्वती की विधिपूर्वक पूजा के बाद सिंधारा सास को भेंट कर परिवार में सौभाग्य और खुशहाली की कामना की जाती है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें