फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए कारगर हैं होली के छह टोटके

Mon, 21 Mar 2016 05:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
होलिका दहन - फोटो : getty
दीपावली, शिवरात्रि और नवरात्र की रात के समान ही होलिका दहन की रात को भी महत्व बताया गया है। शास्‍त्रों में इन चार महारा‌त्रियों बहुत ही शुभ बताया गया है। इनमें आप थोड़े ही प्रयत्न से अपने सोए हुए भाग्य को जगा सकते हैं। होली के दिन स्वास्‍थ्य और धन लाभ के लिए जानें वाले कुछ उपायों के बारे में।
विज्ञापन

गंभीर बीमारी से मुक्ति के लिए टोटका

2 of 7
होलिका दहन - फोटो : getty
आपके परिवार में यदि कोई लंबे समय से बीमार चल रहा है तो इसके‌ लिए होली की रात को सफेद कपड़े में 11 गोमती चक्र, नागकेसर के 21 जोड़े और 11 कोड़ियां बांधकर कपड़े में चंदन का इत्र लगाएं। इस पोटली को रोगी पर सात बार उतारें और फिर किसी शिव मंदिर में अर्पित करें। इससे रोगी ठीक होने लगेगा।
विज्ञापन

आर्थिक तंगी से मुक्ति के लिए टोटका

3 of 7
होलिका दहन - फोटो : getty
अगर आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो होली पर चंद्र टोटका करें। होली की रात को चंद्रमा के उदय होने के बाद अपने घर की छत या मुडेर पर चांदी की प्लेट पर कुछ सूखे छुहारे और मखाने रखकर खड़े हो जाएं। शुद्ध देशी घी के दीपक और धूप चंद्रमा को अर्पित करें और दूध से अर्घ्य प्रदान करें। बच्चों को इन मखानों और छुहारों का प्रसाद बांटें। आर्थिक संकट दूर होगा।

घर में सुख समृद्ध‌ि के लिए टोटका

4 of 7
होलिका दहन - फोटो : getty
होली की राख को घर के चारों ओर और दरवाजे पर छिड़कें। ऐसा करने से घर में नकारात्मक शक्तियों का घर में प्रवेश नहीं होता है। माना जाता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि आती है।
विज्ञापन

उन्नति में आने वाली बाधा दूर करने का टोटका

5 of 7
होलिका दहन - फोटो : getty
ऐसा माना जाता है कि होलिका दहन की रात को अगर घर के सभी सदस्यों को सरसों का उबटन बनाकर पूरे शरीर पर मालिश करें और और फिर जो मैल निकले उसे होलिका में डाल दें, इससे दूसरे के जादू टोने का असर खत्म होता है।
विज्ञापन

नजर दोष निवारण के लिए टोटका

6 of 7
नजर दोष से मुक्ति पाने के लिए गाय के गोबर में जौ, अलसी, कुश मिलाकर छोटा उपला बनाएं और फिर इसे घर के मुख्य दरवाजे पर लटका दें। ऐसा करने से नजर दोष, और टोने-टोटके से घर सुरक्षित रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस टोटके से मिलेगी शिव कृपा

7 of 7
- फोटो : getty
होलिका दहन के बाद अगली सुबह यानी धुलैंडी के दिन होलिका की राख को माथे पर लगाएं। इसे लगाने का सही तरीका है बायीं ओर से दायीं ओर तीन रेखा खींचें। माथे पर इस त्रिपुण्ड को लगाने से 27 देवता प्रसन्न होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें