Somvati Amavasya 2024 Date: सोमवती अमावस्या का पवित्र पर्व तब मनाया जाता है जब अमावस्या तिथि सोमवार के दिन पड़ती है। इसे सोमवती अमावस्या या सोमवारी अमावस्या भी कहा जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि इस व्रत के पालन से सौभाग्य और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही इस दिन पवित्र नदियों में स्नान कर दान-पुण्य करने का विशेष महत्व भी होता है।
2024 की अंतिम सोमवती अमावस्या की तिथि
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष की अंतिम सोमवती अमावस्या पौष माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को पड़ने वाली है। यह तिथि 30 दिसंबर 2024 को सुबह 4:01 बजे से आरंभ होगी और 31 दिसंबर को सुबह 3:56 बजे समाप्त हो जाएगी। ऐसे में उदयातिथि के आधार पर सोमवती अमावस्या 30 दिसंबर यानी सोमवार को मनाई जाएगी।
Mahakumbh 2025: अर्धकुंभ, पूर्णकुंभ और महाकुंभ में क्या है अंतर? जानें ग्रहों के गोचर से इसका संबंध