हिंदू कैलेंडर के अनुसार इस साल सोमवती अमावस्या 14 दिसंबर, सोमवार को मनाई जाएगी। पुराणों के अनुसार, सोमवती अमावस्या के दिन स्नान, दान-पुण्य और दीपदान करने का बहुत महत्व है। इस दिन गंगा या अन्य किसी पवित्र नदी अथवा जलकुंड में स्नान करना बहुत फलदाई है। परन्तु इस साल कोरोना महामारी के चलते नदियों में स्न्नान करना संभव न हो तो घर पर सूर्योदय से पूर्व नहाने के जल में गंगा जल डालकर स्न्नान कर सकते हैं। मान्यता है कि सोमवती अमावस्या पर इन कामों को करने से आपके जीवन में सुख-सौभाग्य की बरसात होगी, वहीं कुछ काम ऐसे है जिन्हें इस दिन करने से आपका जीवन कष्टों से भर सकता है। आइए जानते हैं इस दिन क्या करें और क्या नहीं....