Utpanna Ekadashi 2020: मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की एकादशी को उत्पन्ना एकादशी कहते हैं। उत्पन्ना एकादशी 11 दिसंबर को है। इस दिन उत्पन्ना एकादशी का व्रत किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार जो व्यक्ति उत्पन्ना एकादशी का व्रत करता है उस पर भगवान विष्णु जी की असीम कृपा बनी रहती है। पौराणिक शास्त्रों में सभी व्रतों में एकादशी व्रत को महत्वपूर्ण बताया गया है।
शास्त्रों के अनुसार, उत्पन्ना एक देवी हैं जिनका जन्म मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन भगवान विष्णु जी से हुआ था। मान्यता है कि यह एकादशी का व्रत करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है और व्रत करने वालों के सभी पाप मिट जाते हैं। लेकिन एकादशी तिथि के दिन कुछ विशेष नियमों का पालन करना जरूरी होता है।