भगवान शिव की कृपा पाने का सबसे प्रसिद्ध व्रत
- फोटो : अमर उजाला
रानी नहीं कर पाती थी मदद
महल से निकलने के बाद रानी का हर कदम मानो परीक्षा बन गया। जिस किसी की मदद करना चाहती, वहीं कोई न कोई अनहोनी घट जाती। कभी बूढ़ी महिला की सूत की गठरी आंधी में उड़ गई, कभी तेली के घड़े टूट गए, तो कभी उसके स्पर्श से जल भी अशुद्ध हो गया। लोग उसे अपने दुर्भाग्य का कारण समझने लगे। भटकते-भटकते वह एक आश्रम पहुंची, जहां गुसाईं जी नाम के संत ने उसकी पीड़ा को समझा और उसे बेटी की तरह आश्रय दिया। जब रानी ने अपने जीवन की पूरी घटना सुनाई, तब गुसाईं जी ने बताया कि भगवान शिव की कृपा पाने का सबसे सरल उपाय सोलह सोमवार व्रत ही है। उन्होंने रानी को पूरी श्रद्धा और नियम के साथ यह व्रत करने की सलाह दी। रानी ने वैसा ही किया और सत्रहवें सोमवार विधि पूर्वक पूजा संपन्न की।