धनतेरस पर शिव आराधना का संयोग
- फोटो : adobe stock
धनतेरस पर शिव आराधना का संयोग
धनतेरस के दिन आमतौर पर सुख-समृद्धि और धन-धान्य की प्राप्ति के लिए मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर की पूजा की जाती है। इस बार इसी दिन शुक्र प्रदोष व्रत होने से शिव आराधना का भी अवसर मिलेगा। भक्त अपनी श्रद्धा के अनुसार व्रत रखकर भगवान शिव से परिवार की खुशहाली और जीवन में सुख-शांति की कामना कर सकते हैं।
प्रदोष व्रत का धार्मिक महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, प्रदोष काल में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से जीवन में सकारात्मकता, शांति और समृद्धि आती है। श्रद्धापूर्वक व्रत करने से परेशानियां दूर होने और मनोकामनाएं पूरी होने की मान्यता भी है।