फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2025: क्या गर्भावस्था में शिवलिंग की पूजा कर सकते हैं ? जानिए क्या कहती हैं मान्यताएं

Mon, 07 Jul 2025 02:00 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sawan 2025: सावन वहीं पवित्र महीना है जब देवी पार्वती की तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकारा था। तभी से कन्याएं मनचाहा वर पाने के लिए सावन में शिव पूजन करती हैं।   
विज्ञापन
1 of 5
Shivling Puja During Pregnancy - फोटो : Adobe stock
Shivling Puja During Pregnancy: सावन... न केवल एक महीना बल्कि महादेव की विशेष कृपा और उन्हें प्रसन्न करने का सबसे बड़ा अवसर है। आमतौर पर सभी शिव भक्तों को इसका साल भर इंतजार रहता है। इसका कारण है कि सावन में की गई पूजा, तप, दान और व्रत का फल साधक को अवश्य मिलता है। यही नहीं सृष्टि का संचालन स्वयं महादेव करते हैं, इसलिए उनके आशीर्वाद से भक्तों को मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती हैं।

पौराणिक कथा के अनुसार सावन वहीं पवित्र महीना है जब देवी पार्वती की तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकारा था। तभी से कन्याएं मनचाहा वर पाने के लिए सावन में शिव पूजन करती हैं। हालांकि महिलाएं प्रेम जीवन सुखमय के लिए शिवलिंग पर जल, बेलपत्र, धतूरा और शहद चढ़ाती हैं। यह बहुत शुभ होता है। लेकिन सवाल यह है कि क्या गर्भवती भी शिवलिंग की पूजा कर सकती हैं ? आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Sawan 2025: इन वर्ष सावन में बनेगा बेहद खास और दुर्लभ योग, शिव आराधना के लिए रहेगा उत्तम
 
विज्ञापन

2 of 5
कब शुरू हो रहा है सावन 2025 - फोटो : adobe
कब से शुरू हो रहा है सावन 2025 
पंचांग के मुताबिक सावन का पवित्र महीना 11 जुलाई, शुक्रवार से शुरू हो रहा है और यह 9 अगस्त तक चलेगा। इस पूरी अवधि में शिव आराधना, पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन जैसे शुभ कार्य किए जाएंगे।

Sawan Somwar 2025: पहले सावन सोमवार पर राशि अनुसार करें ये आसान उपाय, बनेंगे सभी बिगड़े काम
विज्ञापन

3 of 5
सावन सोमवार 2025 की प्रमुख तिथियां - फोटो : adobe
सावन सोमवार 2025 की प्रमुख तिथियां
  • पहला सावन सोमवार- 14 जुलाई 2025
  • दूसरा सावन सोमवार-  21 जुलाई 2025
  • तीसरा सावन सोमवार- 28 जुलाई 2025
  • चौथा सावन सोमवार-  04 अगस्त 2025

4 of 5
गर्भावस्था में शिवलिंग पूजा करें या नहीं ? - फोटो : Freepik.com
गर्भावस्था में शिवलिंग की पूजा करें या नहीं ?
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक महिलाएं गर्भावस्था के दौरान शिवलिंग की पूजा कर सकती हैं। परंतु पूजा के समय कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप शिवलिंग का स्पर्श न करें। शिवलिंग पर कुछ भी अर्पित करने से बचें। आप दूर से ही महादेव को प्रणाम करें। दोनों हाथों को जोड़कर पूरे भक्ति भाव से प्रभु के मंत्रों का स्मरण करें। महादेव का नाम लेते हुए जरूरतमंदों को सफेद चीजों का दान कर सकती हैं। इससे जीवन में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है। 

Sawan 2025: 11 जुलाई से महादेव का प्रिय माह सावन शुरू, भूलकर भी न करें ये काम
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महामृत्युंजय मंत्र - फोटो : adobe
महामृत्युंजय मंत्र

ॐ हौं जूं सः ॐ भूर्भुवः स्वः
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्
उर्वारुकमिव बन्धनान्
मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्
ॐ स्वः भुवः भूः ॐ सः जूं हौं ॐ !!

शिव एकादशाक्षरी मंत्र
ओम नम: शिवाय शिवाय नम:। 

Sawan 2025: शिवजी को बेलपत्र क्यों है प्रिय, जानिए इसका महत्व और इसे अर्पित करने के नियम


शिव स्तुति मंत्र
ओम नम: श्म्भ्वायच मयोंभवायच
नम: शंकरायच मयस्करायच
नम: शिवायच शिवतरायच।।
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): 
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें