Maha Navami 2023 Wishes, Image, Quotes, SMS, Whatsapp Facebook Status in Hindi: आज यानी 23 अक्तूबर को शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि है। नवरात्रि में नवमी तिथि का खास महत्व है। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को महानवमी कहते हैं। महानवमी के दिन मां दुर्गा के नवम स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इस दिन विधि-विधान से पूजा के साथ हवन भी किया जाता है। साथ ही देवी मां को प्रसाद के रूप में हलवा-पूरी और खीर का भोग लगाया जाता है। वहीं कुछ लोग इस दिन कन्या पूजन भी करते हैं। साथ ही लोग एक दूसरे को महानवमी की शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में महानवमी के शुभ अवसर पर हम आपके लिए कुछ आकर्षक वाॅलपेपर लेकर आए हैं, यहां से डाउनलोड करके आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को शुभकामना संदेश भेज सकते हैं-