Durga Ashtami Wishes Images: इस बार शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 15 अक्तूबर से हुई थी, जिसका सापन 24 अक्तूबर को होगा। 22 अक्तूबर को दुर्गा अष्टमी है। नवरात्रि के आठवें दिन को महाष्टमी या दुर्गा अष्टमी के नाम से जाना जाता है। वैसे तो नवरात्रि में हर दिन खास होता है, लेकिन अष्टमी तिथि का विशेष महत्व माना गया है। इस दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा की जाती जाती है। साथ ही माता रानी के भक्त बहुत ही भक्तिभाव और हर्षोल्लास के साथ महाष्टमी मनाते हैं। कई लोग इस दिन कन्या पूजन भी करते हैं। इस शुभ अवसर पर लोग अपने प्रियजनों को शुभकामना संदेश भेजते हैं। यहां हम आपके लिए कुछ खास शुभकामना संदेश लेकर आए हैं, जिसके जरिए आप अपने प्रियजन को महाष्टमी यानी दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं भेज सकते हैं-