महागौरी
- फोटो : Amar Ujala
मां महागौरी का स्वरूप
मां महागौरी का रंग अत्यंत उज्ज्वल और गोरा है। यही कारण है कि उन्हें "महागौरी" कहा जाता है। उनका स्वभाव कोमल और दयालु है। माता के चार भुजाओं में से दो में त्रिशूल और डमरू हैं, जबकि अन्य दो हाथ अभय और वर मुद्रा में रहते हैं। उनके श्वेत वस्त्र और दिव्य आभा को देखकर भक्त उनकी ओर आकर्षित हो जाते हैं। शास्त्रों में उन्हें श्वेतांबरधरा और अन्नपूर्णा का स्वरूप भी कहा गया है।