फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि की पूजा में शामिल करें ये खास चीजें, बरसेगी मां दुर्गा की विशेष कृपा

Thu, 11 Sep 2025 03:28 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Shardiya Navratri 2025: इस वर्ष 22 सितंबर 2025, सोमवार से शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ हो रहा है, जो 2 अक्तूबर 2025 गुरुवार को विजयादशमी पर समाप्त होगा। ऐसे में नवरात्रि के नौ दिनों के लिए देवी की पूजन सामग्री क्या रहेगी, आइए विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Shardiya Navratri 2025 - फोटो : अमर उजाला
Shardiya Navratri 2025: हर साल भारत में शारदीय नवरात्रि का पर्व एक महान उत्सव के रूप में मनाया जाता है, जिसकी धूम पूरे देश में दशहरे तक बनी रहती हैं। यह अवधि देवी मां दुर्गा को समर्पित है, जिसमें उनके नौ दिव्य स्वरूपों की विधि पूर्वक आराधना की जाती है। कहते हैं कि शारदीय नवरात्रि में देवी का आगमन पृथ्वी पर होता है और वह भक्तों पर अपनी विशेष कृपा बरसाती है। हिंदू धर्म में नवरात्रि को पूजा, भक्ति, भजन-कीर्तन और देवी के प्रति भावनाएं व्यक्त करने का शानदार अवसर माना जाता है।
 
कहते हैं कि यदि नवरात्रि के नौ दिनों में सच्चे भाव से माता के नाम का स्मरण किया जाए, तो व्यक्ति के कष्टों का निवारण शीघ्र ही होता है। चूंकि नवरात्रि हिंदू धर्म के बड़े तीज-त्योहारों में से एक है, इसलिए घरों से लेकर पूजा-पंडाल सहित मंदिरों में पूजा-पाठ का भव्य आयोजन किया जाता है। साथ ही गरबा, गीत और डांडिया नृत्य जैसे कार्यक्रम के साथ इस पर्व का आनंद उठाया जाता है। इस वर्ष 22 सितंबर 2025, सोमवार से शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ हो रहा है, जो 2 अक्तूबर 2025 गुरुवार को विजयादशमी पर समाप्त होगा। ऐसे में नवरात्रि के नौ दिनों के लिए देवी की पूजन सामग्री क्या रहेगी, आइए विस्तार से जानते हैं।

Surya Grahan 2025: साल का दूसरा सूर्य ग्रहण क्या भारत में देगा दिखाई ? जानें समय, प्रभाव और उपाय
विज्ञापन

2 of 5
Shardiya Navratri 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics
पूजा सामग्री
  • मिट्टी, मिट्टी का घड़ा, मिट्टी का ढक्कन, कलावा, जटा वाला नारियल, 
  • जल, गंगाजल, लाल रंग का कपड़ा, एक मिट्टी का दीपक, 
  • बंदनवार, पान, सुपारी, 
  • बताशा, लाल रंग का कपड़ा,
  • फूल, घी, फूल माला, आम के पत्ते, पंचमेवा
  • पूजा की थाली, दीपक, 
  • हल्दी, मौली, रोली, कमलगट्टा,
  • शहद, शक्कर, नैवेध, 
  • नारियल जटा वाला, सूखा नारियल, 
  • दूध, वस्त्र, दही, लौंग, मां दुर्गा की मूर्ति या तस्वीर
विज्ञापन

3 of 5
Shardiya Navratri 2025 - फोटो : freepik
श्रृंगार सामग्री
  • शीशा, लाल चुनरी, नथ, गजरा, बिंदी, काजल,  
  • मेहंदी, महावर, शीशा, बिछिया, इत्र, 
  • चोटी, पायल, मांग टीका, चूड़ियां, सिंदूर
  • लिपस्टिक, रबर बैंड,कान की बाली, कंघी, 

4 of 5
Shardiya Navratri 2025 - फोटो : freepik
शारदीय नवरात्रि 2025
  • घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 9 मिनट से प्रारंभ होगा। 
  • यह मुहूर्त सुबह 8 बजकर 6 मिनट तक बना रहेगा।
  • दूसरा मुहूर्त सुबह 11 बजकर 49 मिनट से दोपहर के 12 बजकर 38 मिनट तक रहेगा।
 

Shardiya Navratri 2025: इस नवरात्रि मां दुर्गा इन राशियों पर बरसाएंगी कृपा, आर्थिक समस्या से मिलेगा छुटकारा

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shardiya Navratri 2025 - फोटो : adobe stock
शारदीय नवरात्रि 2025 कैलेंडर
22 सितंबर 2025 – प्रतिपदा       (शैलपुत्री पूजा)
23 सितंबर 2025 – द्वितीया        (ब्रह्मचारिणी पूजा)
24 सितंबर 2025 – तृतीया         (चन्द्रघण्टा पूजा)
26 सितंबर 2025 – चतुर्थी          (कूष्माण्डा पूजा)
27 सितंबर 2025 – पञ्चमी          (स्कन्दमाता पूजा)
28 सितंबर 2025 – महाषष्ठी       (कात्यायनी पूजा)
29 सितंबर 2025 – महासप्तमी   (कालरात्रि पूजा)
30 सितंबर 2025 – महाअष्टमी    (महागौरी पूजा)
1 अक्तूबर 2025 – महानवमी     (सिद्धिदात्री पूजा)
2 अक्तूबर 2025 – विजयादशमी



 

Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि से पहले घर से निकाल दें ये पांच चीजें, बनती है नकारात्मकता का कारण

Surya Rashi Parivartan 2025: सूर्य का कन्या में गोचर, इन राशि वालों की खुशियों और आत्मविश्वास में होगी वृद्धि

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अपनी राशि के दैनिक राशिफल को और अधिक विस्तार से जानने के लिए myjyotish के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से कंसल्ट करें!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें