Shardiya Navratri 2025 Ashtami & Navami Date: देशभर में भक्ति-ऊर्जा का पर्व शारदीय नवरात्रि मनाया जा रहा है। मां दुर्गा की आराधना का यह विशेष अवसर 2 अक्तूबर, यानी विजयादशमी पर समाप्त होगा। शास्त्रों के अनुसार यह समय देवी की उपासना के लिए अत्यंत शुभ है। इस दौरान श्रद्धालु घरों से लेकर पूजा-पंडालों में मां दुर्गा की पूरी निष्ठा और आस्था के साथ पूजा करते हैं। कई भक्त पूरे नौ दिनों तक उपवास भी रखते हैं और मां के सभी स्वरूपों की विधिवत आराधना करते हैं। इसके अलावा घरों में अष्टमी और नवमी तिथि पर कन्या पूजन का विधान है। इस दिन कन्याओं को देवी का रूप मानकर उनका पूजन करते हुए भोजन कराया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से व्रत और पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है। लेकिन इस बार अष्टमी और नवमी तिथि कब है, यह सवाल मन में बना हुआ है। ऐसे में अष्टमी-नवमी की तिथि से लेकर कन्या पूजन का मुहूर्त क्या है, यह जानते हैं।