Shardiya Navratri 2024: हर साल चार नवरात्रि मनाई जाती है, जिनमें दो गुप्त नवरात्रि और एक चैत्र दूसरी शारदीय नवरात्रि होती हैं। आश्विन माह में आने वाली नवरात्रि को शारदीय नवरात्रि कहा जाता है। इसकी शुरुआत आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। इस वर्ष 3 अक्तूबर 2024 से शारदीय नवरात्रि शुरू हो रहे हैं, जो 11 अक्तूबर 2024 को समाप्त होंगे। अगले दिन यानी 12 अक्तूबर 2024 को दशहरा मनाया जाएगा। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की विधि विधान से पूजा की जाती है। साथ ही भव्य तरीके से मंदिर, पंडालों और घरों में उनका स्वागत किया जाता है।
हिंदू धर्म में नवरात्रि को धर्म की अधर्म पर और सत्य की असत्य पर जीत का प्रतीक माना जाता है। भारत में इसे नौ दिवसीय उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान परिवार की सुख-समृद्धि और कार्यों में आ रही रुकावट के लिए भक्तजन उपवास रखते हैं। इस अवधि में पूजा पाठ के साथ-साथ दान पुण्य के कार्य भी करने चाहिए, इससे माता प्रसन्न होती हैं। लेकिन कुछ विशेष कार्यों को करने की मनाही भी होती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि शारदीय नवरात्रि में क्या करें क्या न करें।