Shardiya Navratri mein japein Durga Saptashati ke ye Mantra: अश्विन मास के शुक्ल पक्ष्ग की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि का आरम्भ हो रहा है। इस बार नवरात्रि 15 अक्तूबर से शुरू होगी और 23 अक्तूबर को समाप्त होगी। नवरात्रि के समय में दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जाता है। दुर्गा सप्तशती में हर उद्देश्य की पूर्ति के लिए विशेष और प्रभावी मंत्र दिए गए हैं। हिंदू धर्म के पवित्र ग्रंथों के अनुसार, दुर्गा सप्तशती मंत्रों का जाप करने से न केवल आपको दिव्य आशीर्वाद मिलेगा बल्कि आपकी सभी गहरी इच्छाएं भी पूरी होंगी। इन मंत्रों के बारे में सबसे महत्वपूर्ण बात उनका सही उच्चारण है। इन मंत्रों का उच्चारण करते समय गलत उच्चारण या गलतियां जीवन में परेशानी का कारण बन सकती हैं। इसीलिए सही उच्चारण से नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती के इन प्रभावी मंत्रों का जाप करके आप अपनी मनोकामना की पूर्ति कर सकते हैं। आइए जानते हैं दुर्गा सप्तशती के प्रभावशाली मंत्रों के बारे में।