फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durga Visarjan 2022: दुर्गा विसर्जन आज, जानिए शुभ मुहूर्त और विधि

Wed, 05 Oct 2022 09:31 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
इस साल कब होगा दुर्गा विसर्जन? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और विधि - फोटो : iStock
Navratri 2022 Durga Visarjan Date Time: नवरात्रि के पावन पर्व चल रहे हैं। शारदीय नवरात्रि की शुरुआत अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। दशमी तिथि पर मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है। इस साल 26 सितंबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हुई थी, जिसका समापन 05 अक्टूबर को होगा। इस दिन दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। नवरात्रि के नौ दिन तक मां दुर्गा धरती पर विचरण करती हैं और भक्तों के बीच रहकर उनके दुख दूर करती हैं। नवरात्रि के पहले दिन ढोल, नगाड़ों के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का पंडालों में विराजमान किया जाता है। घर-घर में घटस्थापना की जाती है। जगत जननी मां जगदंबे को प्रसन्न करने के लिए नौ दिन तक पूरी श्रद्धा भाव हैं। इसके बाद दशमी के दिन मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन कर मां को विदाई दी जाती है। इस साल दुर्गा विसर्जन की तिथि, शुभ मुहूर्त और विधि क्या है? आइए जानते हैं...

Happy Durga Ashtami Wishes 2022: दुर्गा अष्टमी पर अपने प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
 
विज्ञापन

2 of 4
इस साल कब होगा दुर्गा विसर्जन? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और विधि - फोटो : iStock
दुर्गा विसर्जन 2022 तिथि
पंचांग के अनुसार, मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन दशहरा के दिन किया जाता है। इस साल दुर्गा विसर्जन 05 अक्टूबर 2022 को है। विजयादशमी यानी दशमी के दिन जगत जननी की प्रतिमा का विसर्जन कर मां को विदाई दी जाती है। 
विज्ञापन

3 of 4
इस साल कब होगा दुर्गा विसर्जन? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और विधि - फोटो : iStock
दुर्गा विसर्जन 2022 शुभ मुहूर्त
अश्विन माह की दशमी तिथि 04 अक्टूबर को दोपहर 02 बजकर 20 मिनट से शुरू हो रही है। वहीं इसका समापन अगले दिन 5 अक्टूबर 2022 को 12 बजे होगा। ऐसे में प्रात: काल मुहूर्त में दुर्गा विसर्जन करना शुभ होगा।

Durga Ashtami Upay 2022: दुर्गा अष्टमी के दिन करें ये उपाय, मां अंबे की कृपा से सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी
विज्ञापन

4 of 4
इस साल कब होगा दुर्गा विसर्जन? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और विधि - फोटो : iStock
दुर्गा विसर्जन विधि
  • शास्त्रों में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन करने से पहले उनकी विधि पूर्वक पूजा करनी चाहिए।
  • घटस्थापना में बोए जवारे दुर्गा विसर्जन के दिन परिवार में बांटने चाहिए और थोड़े जवारे अपने पास तिजोरी में रखें इससे धन की कमी नहीं होगी।
  • बाकी बचे हुए जवारे को नदी में प्रवाहित कर दें। इन्हें फेंके नहीं नहीं तो देवी नाराज हो जाएंगी।
  • नौ दिनों तक मां दुर्गा को चढ़ाई गई सभी सामग्री को इधर-उधर फेंके नहीं। बल्कि इसे भी मां दुर्गा के साथ विसर्जित कर दें। ध्यान रहे इन पर पैर न लगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें