फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sharad Purnima 2022 Upay: 09 अक्टूबर को है शरद पूर्णिमा, इन उपायों से प्रसन्न होंगी धन की देवी लक्ष्मी

Sun, 09 Oct 2022 09:10 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
शरद पूर्णिमा के उपाय - फोटो : iStock
Sharad Purnima 2022 Upay: इस साल 09 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा है। पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर शरद पूर्णिमा मनाई जाती है। इसे रास पूर्णिमा, कोजागरी पूर्णिमा या फिर कौमुदी व्रत के नाम से भी जाना जाता है। शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा पृथ्वी के बेहद निकट होता है और चंद्रमा की 16 कलाओं की आभा पृथ्वी के प्रत्येक जीव को प्रभावित करती है। शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा से निकलने वाली किरणें अमृत के समान मानी जाती हैं। मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात धन की देवी लक्ष्मी धरती पर विचरण करती हैं और अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। शरद पूर्णिमा तिथि मनोकामना पूर्ण करने वाली मानी जाती है। इस दिन पूजा के साथ कुछ उपाय करने से जीवन में खुशियां आती हैं। यदि आप मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो इस दिन कुछ उपाय जरूर करें। आइए जानते है शरद पूर्णिमा के उपायों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
शरद पूर्णिमा के उपाय - फोटो : sharad purnima
दूध का खीर
शरद पूर्णिमा की रात चांद से निकलने वाली किरणें अमृत के सामान मानी जाती हैं। यही वजह है कि इस दिन खीर बनाई जाती है और रात में चांद की रोशनी में रखी जाती है, जिससे खीर में चांद रोशनी पड़े और इसमें भी अमृत का प्रभाव हो सके। ऐसे में इस दिन खीर बना कर रात्रि समय में चंद्रमा की रोशनी में रखें और उसके बाद खीर का सेवन करें। इससे अच्छा स्वास्थ्य और लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
विज्ञापन

3 of 5
शरद पूर्णिमा के उपाय - फोटो : iStock
जीवन की बाधा दूर करने के लिए
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में गंगाजल रखें और उस गंगा जल से भगवान शिव का अभिषेक करें। इससे आपके जीवन में आने वाली समस्त परेशानियों से मुक्ति मिलती है।

4 of 5
शरद पूर्णिमा के उपाय - फोटो : अमर उजाला
मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न  
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में कुछ देर के लिए गाय का देसी घी रखें। फिर इसे उठाकर सुरक्षित रख दें और दीपावली पर इस घी का दीपक प्रज्वलित करें। इससे मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और घर में खुशी का वातावरण बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शरद पूर्णिमा के उपाय - फोटो : अमर उजाला
बीमारी से मुक्ति के लिए
यदि कोई व्यक्ति किसी बीमारी से ग्रसित है या आपके घर में बीमारी का माहौल बना हुआ रहता है तो सफेद कपड़े पर चावल रख दें। कुछ देर चंद्रमा की रोशनी में रखने के बाद उसको अगली सुबह किसी मंदिर में दान कर दें। ऐसा करने से स्वास्थ्य में सुधार होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें