फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan Vinayaka Chaturthi 2022: इस शुभ योग में पड़ेगी सावन की विनायक चतुर्थी, जानें श्रीगणेश को प्रसन्न करने के

Fri, 29 Jul 2022 03:32 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
इस शुभ योग में पड़ेगी सावन की विनायक चतुर्थी - फोटो : अमर उजाला
Sawan Vinayak Chaturthi 2022 Shubh Muhurat- हिंदू पंचांग के अनुसार, हर माह में दो चतुर्थी तिथि पड़ती है। एक कृष्ण पक्ष में जिसे संकष्टी चतुर्थी कहते हैं, दूसरी शुक्ल पक्ष में जिसे विनायक चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। दोनों ही पक्षों की चतुर्थी भगवान गणेश की पूजा आराधना के लिए उत्तम मानी जाती है। कहा जाता है कि विनायक चतुर्थी के दिन विधि-विधान से पूजा करने से गणेश जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। श्रावण मास में इस पर्व का महत्व अधिक बढ़ जाता है। मान्यता है कि विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की विशेष पूजा करने से भक्तों के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। श्रावण मास में यह पर्व 1 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन व्रत रखने से भी भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है। सावन मास में भगवान शिव के परिवार की पूजा की जाती है। इसलिए विनायक चतुर्थी व्रत का बहुत महत्व है।  आइए जानते हैं सावन विनायक चतुर्थी के शुभ योग और गणेश जी को प्रसन्न करने के उपाय के बारे में। 
विज्ञापन

2 of 6
इस शुभ योग में पड़ेगी सावन की विनायक चतुर्थी - फोटो : amar ujala
सावन विनायक चतुर्थी 2022 तिथि 
चतुर्थी तिथि प्रारंभ:  01 अगस्त, सोमवार,  प्रातः 04:18 पर 
चतुर्थी तिथि समाप्त: 02 अगस्त, मंगलवार, प्रातः05:13 पर
उदयातिथि के अनुसार विनायक चतुर्थी व्रत 01 अगस्त को रखा जाएगा।  
विज्ञापन

3 of 6
इस शुभ योग में पड़ेगी सावन की विनायक चतुर्थी - फोटो : istock
विनायक चतुर्थी 2022 पूजा मुहूर्त और योग 
सावन विनायक चतुर्थी पर दो अत्यंत शुभ-योग का निर्माण हो रहा है। इस दिन रवि योग और शिव योग बन रहे हैं। शास्त्रों के अनुसार रवि और शिव योग में भगवान श्री गणेश की पूजा करने से बहुत शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।  
रवि योग: 1 अगस्त प्रातः 05:42 से सायं 04:06 बजे तक 
शिव योग: 1 अगस्त, सायं 07:04 बजे से शुरू

4 of 6
इस शुभ योग में पड़ेगी सावन की विनायक चतुर्थी - फोटो : Pixabay
इन उपायों से करें श्री गणेश को प्रसन्न 
  • विनायक चतुर्थी के दिन गणेश जी की मूर्ति या तस्वीर पर लाल सिंदूर लगाएं और साथ ही 21 गुड़ की ढेली और 21 दुर्वा की गांठें चढ़ाएं। इसके अलावा मोदक या मोतीचूर के 21 लड्डुओं का भोग लगाना भी बहुत शुभ माना जाता है। इसके बाद गणेश चालीसा का पाठ करें। इससे भगवान गणेश प्रसन्न होकर ज्ञान और ऐश्वर्य का आशीर्वाद देते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
इस शुभ योग में पड़ेगी सावन की विनायक चतुर्थी - फोटो : Pixabay
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार विनायक चतुर्थी के अवसर पर पूजा के समय गणेश जी को लाल सिंदूर अर्पित करें और सिंदूर अर्पण के समय इस मंत्र का जाप करें- सिन्दूरं शोभनं रक्तं सौभाग्यं सुखवर्धनम्। शुभदं कामदं चैव सिन्दूरं प्रतिगृह्यताम्॥ ॐ  गं गणपतये नमः। पूजा के पश्चात स्वयं भी लाल सिंदूर से अपने तिलक करें। मान्यता है कि इससे विघ्नहर्ता प्रसन्न होकर जीवन की सभी कष्टों को दूर करते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इस शुभ योग में पड़ेगी सावन की विनायक चतुर्थी - फोटो : Pixabay
  • इस बार यह विनायक चतुर्थी श्रावण मास में पड़ रही है । भगवान गणेश को शमी के पत्ते बहुत प्रिय हैं। इसलिए सुख-समृद्धि और धन प्राप्ति का आशीर्वाद पाने के लिए विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को पूजा के समय शमी के पत्ते चढ़ाएं। साथ ही शमी का एक-एक पत्ता भगवान भोलेनाथ और शनिदेव को भी अर्पित करें। इससे श्री गणेश के साथ शनिदेव और भोलेनाथ की कृपा भी बनी रहेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें