फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan Pradosh Vrat 2023: आज सावन के आखिरी प्रदोष व्रत पर बन रहा खास योग, शिव पूजा से मिलेगा दोगुना लाभ

Mon, 28 Aug 2023 09:11 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सावन के आखिरी प्रदोष व्रत पर बन रहा खास योग, शिव पूजा से मिलेगा दोगुना लाभ - फोटो : iStock
Sawan Som Pradosh Vrat 2023: सावन का महीना अब समाप्त होने वाला है। इस बार अधिक मास की वजह से सावन में चार प्रदोष व्रत का संयोग बना है। अब तक तीन प्रदोष व्रत बीत चुके हैं। सावन का चौथा और आखिरी प्रदोष व्रत आज यानी 28 अगस्त 2023 को है। इसी दिन सावन का आखिरी सोमवार भी है। ऐसे में सावन सोमवार और प्रदोष व्रत का खास संयोग एक साथ बनने की वजह से व्रक और पूजा का दोगुना लाभ प्राप्त होगा। सावन का आखिरी प्रदोष व्रत सोमवार के दिन है, इसलिए यह सोम प्रदोष व्रत कहलाएगा। शास्त्रों में सोम प्रदोष व्रत की बड़ी महीमा है। मान्यता है सोम प्रदोष व्रत व्यक्ति को हर संकटों से मुक्ति दिलाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं सोम प्रदोष व्रत की पूजा विधि और महत्व के बारे में... 

Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन के दिन भाई न करें ये काम, भुगतना पड़ सकता है अशुभ परिणाम 
विज्ञापन

2 of 5
सावन के आखिरी प्रदोष व्रत पर बन रहा खास योग, शिव पूजा से मिलेगा दोगुना लाभ - फोटो : iStock
सावन सोम प्रदोष व्रत 2023 मुहूर्त
पंचांग के अनुसार सावन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 28 अगस्त 2023 को शाम 06 बजकर 22 मिनट पर हो रही है। इसका समापन अगले दिन 29 अगस्त 2023 को दोपहर 02 बजकर 47 मिनट पर होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
सावन के आखिरी प्रदोष व्रत पर बन रहा खास योग, शिव पूजा से मिलेगा दोगुना लाभ - फोटो : iStock
प्रदोष व्रत की पूजा शाम के समय की जाती है। इसलिए 28 अगस्त ही सावन सोम प्रदोष व्रत रखा जाएगा। इस दिन पूजा का मुहूर्त शाम 06 बजकर 48 मिनट से रात 09 बजकर 02 तक है।

Raksha Bandhan 2023: इस साल 2 दिन मनाया जाएगा रक्षाबंधन, जानिए भाई को राखी बांधने की सही तिथि और शुभ मुहूर्त

4 of 5
सावन के आखिरी प्रदोष व्रत पर बन रहा खास योग, शिव पूजा से मिलेगा दोगुना लाभ - फोटो : iStock
प्रदोष व्रत की पूजा विधि
  • प्रदोष व्रत की पूजा के लिए सूर्यास्त के बाद का समय शुभ माना जाता है। इस दौरान की गईं सभी प्रकार प्रार्थनाएं और पूजा सफल मानी जाती हैं। 
  • ऐसे में सूर्यास्त से एक घंटे पहले भक्त स्नान करते हैं और पूजा के लिए तैयार हो जाते हैं। 
  • स्नान के बाद संध्या के समय शुभ मुहूर्त में पूजन आरंभ करें। 
  • गाय के दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल आदि से शिवलिंग का अभिषेक करें। 
  • फिर शिवलिंग पर श्वेत चंदन लगाकर बेलपत्र, मदार, पुष्प, भांग, आदि अर्पित करें। 
  • फिर विधिपूर्वक पूजन करें। आखिर में शिव जी की आरती जरूर करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सावन के आखिरी प्रदोष व्रत पर बन रहा खास योग, शिव पूजा से मिलेगा दोगुना लाभ - फोटो : iStock
सावन सोम प्रदोष व्रत महत्व 
सोम प्रदोष व्रत के दिन पूजा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हैं। सावन में सोम प्रदोष व्रत का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। इस व्रत को करने से कार्यों में सिद्धि प्राप्त होती है। साथ ही शिव जी से असंभव को संभव करने का वरदान मिलता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें