फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan Shivratri 2025 Wishes: आज सावन शिवरात्रि पर प्रियजनों और दोस्तों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश

Wed, 23 Jul 2025 07:06 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Happy Sawan Shivratri: इस वर्ष सावन शिवरात्रि 23 जुलाई 2025, दिन मंगलवार को मनाई जाएगी। श्रद्धालु इस दिन व्रत रखते हैं, शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं और भक्ति भाव से दिनभर भोलेनाथ का नाम जपते हैं।
विज्ञापन
1 of 8
सावन शिवरात्रि की शुभकामनाएं - फोटो : amarujala
Happy Sawan Shivratri 2025 Wishes in Hindi: हर साल आने वाली बारह शिवरात्रियों में सावन माह की शिवरात्रि का विशेष महत्व होता है। यह दिन भगवान शिव की उपासना और आशीर्वाद प्राप्त करने का श्रेष्ठ अवसर माना जाता है। इस वर्ष सावन शिवरात्रि 23 जुलाई 2025, दिन मंगलवार को मनाई जाएगी। श्रद्धालु इस दिन व्रत रखते हैं, शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं और भक्ति भाव से दिनभर भोलेनाथ का नाम जपते हैं। मान्यता है कि सावन शिवरात्रि पर की गई पूजा महादेव को अतिप्रिय होती है और इससे जीवन में सुख, शांति व मंगलता का आगमन होता है। इस पावन अवसर पर आइए हम सभी भगवान शिव के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करें और अपने अपनों को दिल से शुभकामनाएं भेजें।
Sawan Shivratri 2025: सावन शिवरात्रि कल, विवाह में आ रही अड़चनों से मुक्ति पाने के लिए करें ये उपाय
Sawan Shivratri 2025: 23 जुलाई को मनाई जाएगी सावन शिवरात्रि, जानें विधि और चार प्रहरों की पूजा का महत्व
विज्ञापन

2 of 8
सावन शिवरात्रि की शुभकामनाएं - फोटो : amarujala
भक्ति में है शक्ति
शक्ति में संसार है
त्रिलोक में है जिसकी चर्चा
उन शिव जी का आज त्यौहार है
सावन शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 8
सावन शिवरात्रि की शुभकामनाएं - फोटो : amarujala
भोलेनाथ की बनी रहे आप पर छाया
पलट दे जो आपकी किस्मत की काया
मिले आपको वो सब अपनी जिंदगी में
जो कभी किसी ने नहीं पाया
सावन शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

 

4 of 8
सावन शिवरात्रि की शुभकामनाएं - फोटो : amarujala
कर्ता करे ना कर सके,
शिव करे सो होय,
तीन लोक नौ खंड में,
महाकाल से बड़ा ना कोय
सावन शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

5 of 8
सावन शिवरात्रि की शुभकामनाएं - फोटो : amarujala
एक पुष्प
एक बेलपत्र
एक लोटा जल की धार
भोला कर दे सबका उद्धार!
सावन शिवरात्रि की शुभकामनाएं
विज्ञापन

6 of 8
सावन शिवरात्रि की शुभकामनाएं - फोटो : amarujala
सावन शिवरात्रि पर करिए भोले भंडारी का जाप
महाकाल के जाप से धुल जाते हैं सारे पाप।
सावन शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

7 of 8
सावन शिवरात्रि की शुभकामनाएं - फोटो : amarujala
यह दुनिया है भोले तेरी शरण में
सर झुकाते हैं शिव तेरे चरण में
हम तो हैं तेरे चरणों की धूल
आओ शिव जी पर चढ़ाएं श्रद्धा के फूल
सावन शिवरात्रि की शुभकामनाएं

 
विज्ञापन

8 of 8
सावन शिवरात्रि की शुभकामनाएं - फोटो : amarujala
ॐ में ही आस्था, ॐ में ही विश्वास
ॐमें ही शक्ति, ॐ में ही सारा संसार
ॐ से ही होती हैं अच्छे दिन की शुरुआत
सावन शिवरात्रि की शुभकामनाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें