Sawan Shivratri 2025: हर साल सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर शिवरात्रि मनाई जाती है। यह दिन भगवान शिव की भव्य पूजा को समर्पित है। इस दिन महादेव को केवल जल चढ़ाने से वह प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा सावन शिवरात्रि पर उपवास रखना और भी शुभ होता है। इसके प्रभाव से साधक को धन लाभ, सुख-समृद्धि और यश-कीर्ति की प्राप्ति होती हैं।
पौराणिक कथा के मुताबिक सावन की शिवरात्रि को शिव-पार्वती के पुनर्मिलन का प्रतीक माना जाता है। यही कारण है कि इस दिन की गई उपासना से प्रेम जीवन सुखमय और मनचाहा वर पाने की कामना पूर्ण होती हैं। इस साल 23 जुलाई 2025 को सावन शिवरात्रि है। हालांकि इस बार शिवरात्रि पर भद्रा का साया बना हुआ है। ऐसे में महादेव की पूजा और जलाभिषेक का समय क्या होगा, आइए जानते हैं।