फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan Shivratri 2025: सावन शिवरात्रि पर भद्रा का साया, जानिए कब कर सकते हैं महादेव का जलाभिषेक

Tue, 22 Jul 2025 06:30 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sawan Shivratri 2025: हर साल सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर शिवरात्रि मनाई जाती है। यह दिन भगवान शिव की भव्य पूजा को समर्पित है। इस दिन महादेव को केवल जल चढ़ाने से वह प्रसन्न होते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
सावन शिवरात्रि पर भद्रा का साया - फोटो : अमर उजाला
Sawan Shivratri 2025: हर साल सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर शिवरात्रि मनाई जाती है। यह दिन भगवान शिव की भव्य पूजा को समर्पित है। इस दिन महादेव को केवल जल चढ़ाने से वह प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा सावन शिवरात्रि पर उपवास रखना और भी शुभ होता है। इसके प्रभाव से साधक को धन लाभ, सुख-समृद्धि और यश-कीर्ति की प्राप्ति होती हैं।

पौराणिक कथा के मुताबिक सावन की शिवरात्रि को शिव-पार्वती के पुनर्मिलन का प्रतीक माना जाता है। यही कारण है कि इस दिन की गई उपासना से प्रेम जीवन सुखमय और मनचाहा वर पाने की कामना पूर्ण होती हैं। इस साल 23 जुलाई 2025 को सावन शिवरात्रि है। हालांकि इस बार शिवरात्रि पर भद्रा का साया बना हुआ है। ऐसे में महादेव की पूजा और जलाभिषेक का समय क्या होगा, आइए जानते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
सावन शिवरात्र पर भद्रा का साया 2025 - फोटो : adobe
सावन शिवरात्रि की तिथि 2025
  • सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि आरंभ: 23 जुलाई, प्रातः  04:39 मिनट पर
  • सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि समाप्त: 24 जुलाई, देर रात 02:28 मिनट पर
  • 23 जुलाई 2025 को सावन माह की शिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 6
सावन शिवरात्र पर भद्रा का साया 2025 - फोटो : adobe
भद्रा का समय
पंचांग के मुताबिक सावन शिवरात्रि पर भद्रा सुबह 05 बजकर 37 मिनट से दोपहर 03 बजकर 31 मिनट तक रहेगी।

4 of 6
सावन शिवरात्र पर भद्रा का साया 2025 - फोटो : adobe
चार प्रहर का पूजन समय
  • प्रथम प्रहर- सांय  6:59 से रात 9:36 तक
  • द्वितीय प्रहर- रात्रि 9:36 से 12:13 तक
  • तृतीय प्रहर- रात्रि  12:13 से देर रात्रि 2:50 तक
  • चतुर्थ प्रहर-  देर रात्रि  2:50 प्रातः 5:27 तक
विज्ञापन

5 of 6
सावन शिवरात्र पर भद्रा का साया 2025 - फोटो : freepik
सावन शिवरात्रि शुभ मुहूर्त

ज्योतिषियों के मुताबिक सावन शिवरात्रि पर दोपहर 3 बजकर 31 मिनट तक भद्रा का साया रहेगा। ऐसे में आप ब्रह्म मुहूर्त में शिव जी की पूजा कर सकते हैं। इसके अलावा प्रदोष काल में भी भोलेनाथ का जलाभिषेक करना शुभ रहेगा। यह समय प्रभु की आराधना के लिए उत्तम माना जाता है।

ब्रह्म मुहूर्त - प्रातः 4 बजकर 15 मिनट से प्रातः 4 बजकर 56 मिनट तक


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सावन शिवरात्र पर भद्रा का साया 2025 - फोटो : freepik
सावन शिवरात्रि व्रत पारण का समय
इस साल सावन शिवरात्रि के व्रत का पारण का समय 24 जुलाई 2025 को प्रातः 05 बजकर 27 मिनट से शुरू होगा।

शिव जी का मूल मंत्र
ऊँ नम: शिवाय।।

भगवान शिव के प्रभावशाली मंत्र
ओम साधो जातये नम:।। ओम वाम देवाय नम:।।
ओम अघोराय नम:।। ओम तत्पुरूषाय नम:।।
ओम ईशानाय नम:।। ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।।



Panchang: क्या होता है पंचांग, इसे कैसे देखा जाता है? जानिए ज्योतिष में इसका महत्व
Shani Vakri 2025: मीन राशि में शनि हुए वक्री, जानें मिथुन राशि पर कैसा पड़ेगा प्रभाव
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें