सावन सोमवार पूजा विधि
सावन सोमवार व्रत का महत्व
सावन के महीने में भगवान शिव की विशेष आराधना की जाती है क्योंकि यह महीना भगवान शिव को बेहद ही प्रिय होता है। इस माह में भगवान शिव का अभिषेक करने , सावन सोमवार, प्रदोष व्रत और सावन शिवरात्रि पर उपवास रखने पर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। मान्यता है की सावन माह में ही मां पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तप किया था जिससे प्रस्नन होकर भगवान शिव ने मां पार्वती को पत्नी के रूप में स्वीकार किया था। इसी कारण से सावन में हर दिन शिव पूजा, जलाभिषेक और सावन सोमवार का व्रत रखने से विवाहित महिलाओं के जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है। इसके अलावा अविवाहित युवतियां भी योग्य और सुंदर वर की प्राप्ति के लिए सावन सोमवार का व्रत रखती हैं। सावन माह में सोलह सोमवार व्रत का संकल्प भी लिया जाता है।