Sawan 2025: प्रेम-भक्ति और हरियाली का महीना सावन 11 जुलाई 2025 से प्रारंभ हो गया है। इस माह भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती हैं। मान्यता है कि सावन महीने में शिव की उपासना करने से भक्तों के सभी दुख-दर्द दूर होते हैं। इसके अलावा देवी पार्वती का आशीर्वाद भी वैवाहिक जीवन पर बना रहता है। शास्त्रों के मुताबिक सावन भगवान शिव को प्रसन्न और तप-तपस्या का सबसे शुभ अवसर है। इस अवधि में शिवलिंग पर केवल जल अर्पित करने से भी भोलेनाथ प्रसन्न हो जाते हैं। हालांकि शिव भक्त सावन में शंकर जी की प्रिय चीजों को भी शिवलिंग पर अर्पित करते हैं। यह बहुत शुभ होता है। परंतु क्या आप जानते हैं महादेव को जल, दूध, घी आदि चढ़ाने से क्या फल मिलता है ? अगर नहीं तो आइए विस्तार से जानते हैं।