Sawan 2025 Lucky Rashiyan: सावन महादेव का प्रिय माह है, जो सभी शिव भक्तों के लिए बेहद खास है। इस माह भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से साधक की मनोकामनाएं पूरी और समस्याएं समाप्त होती हैं। इसके अलावा सावन महाकाल की भक्ति और साधना करने का सबसे बड़ा अवसर है। इस समय की गई तपस्या का फल अवश्य प्राप्त होता है।
हिंदू धर्म में इसे प्रेम, शक्ति और प्राकृतिक सौंदर्य का प्रतीक माना जाता है। इस अवधि में जगह-जगह भोलेनाथ के पूजा पंडाल लगाए जाते हैं। साथ ही देशभर में कावंड यात्राओं का आयोजन किया जाता है। इस बार 11 जुलाई 2025 से सावन महीने की शुरुआत होने जा रही है। यह धार्मिक सहित ज्योतिष दृष्टि से भी खास है। बता दें, ज्योतिष में महादेव का संबंध चंद्रमा से माना जाता है, जो मन के कारक है। इसलिए इस महीने में महादेव 12 राशियों पर अपनी कृपा बरसाएंगे। लेकिन कुछ राशि वालों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए इनके नाम जानते हैं।