फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2024: सावन में जपें भगवान शिव के ये 108 नाम, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

Thu, 11 Jul 2024 12:31 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
Shiv Ji Ke 108 Name - फोटो : अमर उजाला
Shiv Ji Ke 108 Name: जल्द ही सावन माह की शुरुआत होने वाली है। ये माह महादेव की पूजा को समर्पित है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार सावन पांचवा महीना है, जो शुभ योग से भरा होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन माह में भोलेनाथ की पूजा अर्चना करना बेहद शुभ और लाभदायक होता है। इससे मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती हैं। कहते हैं कि सावन में जहां प्रत्येक सोमवार को व्रत रखा जाता है, वहीं इस माह के हर मंगलवार को मंगला गौरी व्रत भी रखा जाता है। इस व्रत में भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा का विधान है। वहीं इस दौरान चातुर्मास भी होता है, जो सावन की महत्ता को और भी बढ़ाता है। चातुर्मास में पूरी सृष्टि का संचालन महादेव के हाथों में होता है। ऐसे में सावन और शुभ योग के संयोग से यह समय पूजा के लिए बेहद लाभकारी है। 

इस साल  22 जुलाई 2024 सोमवार से सावन की शुरुआत हो रही है। इस दिन प्रीति योग का निर्माण हो रहा है। कहा जाता है कि इस योग में पूजा करने पर सभी शुभ योगों की प्राप्ति होती है। इस दौरान व्रत रखने से जीवन में खुशहाली बनी रहती है। व्रत की पूजा में हमेशा महादेव के 108 नामों का जाप करना चाहिए, इससे भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। साथ ही मन से सभी प्रकार का डर दूर होता है। ऐसे में आइए शिव जी के 108 नाम के बारे में जान लेते हैं।
विज्ञापन

2 of 9
Sawan 2024 - फोटो : freepik
शिव जी के 108 नाम
  • ॐ भोलेनाथ नमः
  • ॐ कैलाश पति नमः
  • ॐ भूतनाथ नमः
  • ॐ नंदराज नमः
  • ॐ नन्दी की सवारी नमः
  • ॐ ज्योतिलिंग नमः
  • ॐ महाकाल नमः
  • ॐ रुद्रनाथ नमः
  • ॐ भीमशंकर नमः
  • ॐ नटराज नमः
विज्ञापन

3 of 9
Sawan 2024 - फोटो : freepik
  • ॐ प्रलेयन्कार नमः
  • ॐ चंद्रमोली नमः
  • ॐ डमरूधारी नमः
  • ॐ चंद्रधारी नमः
  • ॐ मलिकार्जुन नमः
  • ॐ भीमेश्वर नमः
  • ॐ विषधारी नमः
  • ॐ बम भोले नमः
  • ॐ ओंकार स्वामी नमः
  • ॐ ओंकारेश्वर नमः
  • ॐ शंकर त्रिशूलधारी नमः

4 of 9
Sawan 2024 - फोटो : अमर उजाला
  • ॐ विश्वनाथ नमः
  • ॐ अनादिदेव नमः
  • ॐ उमापति नमः
  • ॐ गोरापति नमः
  • ॐ गणपिता नमः
  • ॐ भोले बाबा नमः
  • ॐ शिवजी नमः
  • ॐ शम्भु नमः
  • ॐ नीलकंठ नमः
  • ॐ महाकालेश्वर नमः
  • ॐ त्रिपुरारी नमः
  • ॐ त्रिलोकनाथ नमः
  • ॐ त्रिनेत्रधारी नमः
  • ॐ बर्फानी बाबा नमः
विज्ञापन

5 of 9
Sawan 2024 - फोटो : अमर उजाला
  • ॐ जगतपिता नमः
  • ॐ मृत्युन्जन नमः
  • ॐ नागधारी नमः
  • ॐ रामेश्वर नमः
  • ॐ लंकेश्वर नमः
  • ॐ अमरनाथ नमः
  • ॐ केदारनाथ नमः
  • ॐ मंगलेश्वर नमः
  • ॐ अर्धनारीश्वर नमः
  • ॐ नागार्जुन नमः
  • ॐ जटाधारी नमः
  • ॐ नीलेश्वर नमः
  • ॐ गलसर्पमाला नमः
  • ॐ दीनानाथ नमः
  • ॐ सोमनाथ नमः
विज्ञापन

6 of 9
Sawan 2024 - फोटो : istock
  • ॐ जोगी नमः
  • ॐ भंडारी बाबा नमः
  • ॐ बमलेहरी नमः
  • ॐ गोरीशंकर नमः
  • ॐ शिवाकांत नमः
  • ॐ महेश्वराए नमः
  • ॐ महेश नमः
  • ॐ ओलोकानाथ नमः
  • ॐ आदिनाथ नमः
  • ॐ देवदेवेश्वर नमः
  • ॐ प्राणनाथ नमः
  • ॐ शिवम् नमः
  • ॐ महादानी नमः
  • ॐ शिवदानी नमः
विज्ञापन

7 of 9
Sawan 2024 - फोटो : istock
  • ॐ संकटहारी नमः
  • ॐ महेश्वर नमः
  • ॐ रुंडमालाधारी नमः
  • ॐ जगपालनकर्ता नमः
  • ॐ पशुपति नमः
  • ॐ संगमेश्वर नमः
  • ॐ दक्षेश्वर नमः
  • ॐ घ्रेनश्वर नमः
  • ॐ मणिमहेश नमः
  • ॐ अनादी नमः
  • ॐ अमर नमः
  • ॐ आशुतोष महाराज नमः
  • ॐ विलवकेश्वर नमः
  • ॐ अचलेश्वर नमः
  • ॐ अभयंकर नमः
  • ॐ पातालेश्वर नमः
  • ॐ धूधेश्वर नमः
  • ॐ सर्पधारी नमः
  • ॐ त्रिलोकिनरेश नमः
  • ॐ हठ योगी नमः
  • ॐ विश्लेश्वर नमः
  • ॐ नागाधिराज नमः
  • ॐ सर्वेश्वर नमः
  • ॐ उमाकांत नमः
  • ॐ बाबा चंद्रेश्वर नमः

8 of 9
Sawan 2024 - फोटो : freepik
  • ॐ त्रिकालदर्शी नमः
  • ॐ त्रिलोकी स्वामी नमः
  • ॐ महादेव नमः
  • ॐ गढ़शंकर नमः
  • ॐ मुक्तेश्वर नमः
  • ॐ नटेषर नमः
  • ॐ गिरजापति नमः
  • ॐ भद्रेश्वर नमः
  • ॐ त्रिपुनाशक नमः
  • ॐ निर्जेश्वर नमः
विज्ञापन

9 of 9
Sawan 2024 - फोटो : istock
  • ॐ किरातेश्वर नमः
  • ॐ जागेश्वर नमः
  • ॐ अबधूतपति नमः
  • ॐ भीलपति नमः
  • ॐ जितनाथ नमः
  • ॐ वृषेश्वर नमः
  • ॐ भूतेश्वर नमः
  • ॐ बैजूनाथ नमः
  • ॐ नागेश्वर नमः


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें