Sankashti Chaturthi 2023: आज यानी 8 मई को ज्येष्ठ माह की संकष्टी चतुर्थी है। हिंदू धर्म में चतुर्थी तिथि का विशेष महत्व होता है। इस दिन विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन विधि-विधान से गौरी पुत्र श्री गणेश की पूजा करने से जातक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। गणेश जी की पूजा अर्चना करने से सभी विघ्न-बाधाएं हमेशा के लिए दूर हो जाती हैं। संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों के जीवन से सुख और समृद्धि लाते हैं। पूजा के अलावा शास्त्रों में कुछ ऐसे उपाय भी बताए गए हैं, जिन्हे करने से जीवन की समस्याएं दूर होती हैं। चलिए जानते हैं गणेश जी को प्रसन्न करने के उपाय...