फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bada Mangal 2023: इस दिन से शुरू हो रहा है बड़ा मंगल, हनुमान जी की कृपा पाने के लिए करें इन मंत्रों का जाप

Mon, 08 May 2023 12:23 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
हनुमान जी की कृपा पाने के लिए बड़ा मंगल पर करें इन मंत्रों का जाप - फोटो : iStock
Bada Mangal 2023: हिंदू धर्म में मंगलवार का बड़ा महत्व है। इस दिन भगवान हनुमान की पूजा की जाती है। वहीं ज्येष्ठ माह के मंगलवार का महत्व और अधिक बढ़ जाता है, क्योंकि ज्येष्ठ मास में पड़ने वाले प्रत्येक मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहा जाता है। इस बार ज्येष्ठ माह में कुल 4 मंगवार पड़ रहे हैं। पहला मंगलवार 09 मई 2023 को और आखिरी यानी चौथा मंगलवार 30 मई 2023 को है। कहते हैं जो भक्त सच्चे मन से इस दौरान भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना करता है उसके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। इसके अलावा हनुमान जी के कुछ मंत्रों के जाप से भी भक्तों के दुख दर्द दूर होते हैं। तो चलिए जानते हैं हनुमान जी के कुछ चमत्कारी मंत्रों के बारे में... 

Palmistry: अगर आपकी हथेली पर है ऐसी रेखा, तो मिल सकती है सरकारी नौकरी 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
Hanuman Jiहनुमान जी की कृपा पाने के लिए बड़ा मंगल पर करें इन मंत्रों का जाप - फोटो : iStock
ओम ह्रां ह्रीं ह्रं ह्रैं ह्रौं ह्रः॥ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट्।
बड़ा मंगल पर आप हनुमान जी के इस मंत्र का जाप जरूर करें। मान्यता है कि इस मंत्र के जाप से हर प्रकार की बाधा दूर होती है।
विज्ञापन

3 of 8
हनुमान जी की कृपा पाने के लिए बड़ा मंगल पर करें इन मंत्रों का जाप - फोटो : iStock
ॐ दक्षिणमुखाय पच्चमुख हनुमते करालबदनाय
इस मंत्र के जाप से व्यक्ति प्रेत बाधा एवं अन्य नकारात्मक शक्तियों से बचा रहता है।

4 of 8
हनुमान जी की कृपा पाने के लिए बड़ा मंगल पर करें इन मंत्रों का जाप - फोटो : iStock
नारसिंहाय ॐ हां हीं हूं हौं हः सकलभीतप्रेतदमनाय स्वाहाः
हनुमान जी का ये मंत्र भी प्रेत बाधा के साथ ही सभी नकारात्मक शक्तियों से रक्षा करता है। इस मंत्र का जाप कम से कम 11 या 21 बार करें।

Shanivar Ke Upay: शनिवार के दिन भूलकर भी न खरीदें ये चीजें, रुक जाएगी घर की तरक्की 
विज्ञापन

5 of 8
हनुमान जी की कृपा पाने के लिए बड़ा मंगल पर करें इन मंत्रों का जाप - फोटो : iStock
ॐ पूर्वकपिमुखाय पच्चमुख हनुमते टं टं टं टं टं सकल शत्रु सहंरणाय स्वाहा।
हनुमान जी के इस मंत्र का जाप करने से शत्रु हावी नहीं हो पाते।
विज्ञापन

6 of 8
हनुमान जी की कृपा पाने के लिए बड़ा मंगल पर करें इन मंत्रों का जाप - फोटो : iStock
मर्कटेश महोत्साह सर्वशोक विनाशन।
कहा जाता है कि इस मंत्र के जाप से नौकरी में आ रही बाधा दूर होती है। इस मंत्र का कम से कम 108 बार जाप जरूर करना चाहिए।
विज्ञापन

7 of 8
हनुमान जी की कृपा पाने के लिए बड़ा मंगल पर करें इन मंत्रों का जाप - फोटो : iStock
मंगल भवन अमंगलहारी द्रवहु सो दशरथ अजिर विहारी।
जो भी व्यक्ति हनुमान जी के इस मंत्र का जाप रोजाना सच्चे मन से करता है, उसकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।
विज्ञापन

8 of 8
हनुमान जी की कृपा पाने के लिए बड़ा मंगल पर करें इन मंत्रों का जाप - फोटो : iStock
ऊं हं हनुमते नम: 
हनुमान जी का ये मंत्र बहुत ही लाभकारी माना जाता है। कहते हैं इस मंत्र के जाप से व्यक्ति को सभी कष्ट और रोग से मुक्ति मिलती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें