फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sakat Chauth 2026 Wishes: सकट चौथ का पर्व आज, इन संदेशों से दे रिश्तेदारों को शुभकामनाएं

Tue, 06 Jan 2026 10:52 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sakat Chauth 2026 Wish: इस साल 6 जनवरी 2026 को सकट चौथ का व्रत रखा जा रहा है। इस दिन सभी को शुभकामनाएं देने से रिश्तों में प्रेम बढ़ता है और विश्वास मजबूत होता है।
विज्ञापन
1 of 8
Sakat Chauth 2026 - फोटो : अमर उजाला
Sakat Chauth 2026: इस साल 6 जनवरी 2026 को सकट चौथ का व्रत रखा जा रहा है। यह पर्व हर वर्ष माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को आता है और विशेष रूप से सकट माता व भगवान गणेश को समर्पित होता है। मान्यता है कि, इस दिन महिलाएं अपनी संतान की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य, तरक्की और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना के लिए उपवास रखती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सकट चौथ का व्रत करने से संतान पर आने वाले संकट दूर होते हैं। यही नहीं जीवन में सुख-शांति भी बनी रहती है। वहीं सकट व्रत के शुभ अवसर पर सभी माताएं विधि-विधान से पूजा-पाठ के साथ-साथ सभी को सकट चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं भी देती हैं, जिससे आपसी प्रेम और विश्वास और मजबूत होता है। ऐसे में आप इन संदेशों के माध्यम से सभी को इस दिन की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Sakat Chauth 2026: सकट चौथ पूजा में शामिल करें ये खास चीजें, संतान की लंबी उम्र का मिलेगा आशीर्वाद
विज्ञापन

2 of 8
Sakat Chauth 2026 - फोटो : अमर उजाला
मां पार्वती के लाडले,
शिवजी के प्यारे,
लड्डू खाकर जो मूषक सवारे,
वो हैं गणेश देव हमारे।
सकट चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं

 

Sakat Chauth 2026: शुभ संयोग में सकट चौथ व्रत, जानें उपाय और चंद्रोदय का समय

विज्ञापन

3 of 8
Sakat Chauth 2026 - फोटो : अमर उजाला
धरती पर बारिश की बूंदे बरसे, आपके ऊपर अपनों का प्यार बरसे,
गणेश जी से बस यही दुआ है, आप खुशी के लिए नहीं, खुशी आपके लिए तरसे!
संकष्टी चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं

Sakat Chauth 2026: शुभ योग में सकट चौथ, जानें पूजा मुहूर्त और व्रत कथा

4 of 8
Sakat Chauth 2026 - फोटो : अमर उजाला
गणपति की कृपा से चेहरे पर आती है खुशी,
खुशी से होते हैं हर रोग दूर,
तो मिलकर कहिए बप्पा मोरिया,
इससे हर चेहरे पर आएगा नूर।
सकट चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं

 

Sakat Chauth 2026: सकट चौथ व्रत में करें इस कथा का पाठ, संतान के सभी विघ्न होंगे दूर

विज्ञापन

5 of 8
Sakat Chauth 2026 - फोटो : अमर उजाला
आपका सुख बाप्पा के पेट जितना बड़ा हो,
आपका दुःख मूषक जितना छोटा हो,
आपका जीवन सूंड जितनी लंबी हो,
आपके बोल मोदक जैसे मीठे हो।


Calendar 2026: साल 2026 में कब है होली, रक्षाबंधन और दिवाली जैसे बड़े पर्व, जानें 2026 का पूरा कैलेंडर
Sakat Chauth 2026: 6 जनवरी को सकट चौथ, संतान की रक्षा और मनोकामनाओं को पूरा करने का पावन पर्व
विज्ञापन

6 of 8
Sakat Chauth 2026 - फोटो : अमर उजाला
हर शुभ कार्य में पहले पूजा तेरी,
तुम्हारे बिना काम ना सरे अरज सुन मेरी,
रिद्धि और सिद्धि को लेकर करो भवन में फेरी,
नैया पार लगा दो बप्पा मेरी।
सकट चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

7 of 8
Sakat Chauth 2026 - फोटो : Sakat Chauth 2025 Wishes
कर दो हमारे जीवन से दुःख दर्दों का नाश,
चिंतामन कर दो कृपा पूरण सबके काज..
सकट चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

8 of 8
Sakat Chauth 2026 - फोटो : Sakat Chauth 2025 Wishes
हे गणपति प्यारे, भोलेनाथ की आंखों के तारे
मेरी आंखों में बसी आपकी सुंदर मूरत
किरणों जैसे चमके आपकी प्यारी सूरत
सकट चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें