फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Navami 2023 Wishes: रामनवमी पर अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को भेजें ये शुभकामना संदेश

Thu, 30 Mar 2023 07:13 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
Ram Navami Wishes In Hindi - फोटो : अमर उजाला
Ram Navami 2023 Wishes Messages Quotes In Hindi: आज रामनवमी का पावन त्योहार है। राम नवमी का त्योहार बेहद ही खास और पवित्र माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और पुष्य नक्षत्र पर रामनवमी का त्योहार मनाया जाता है। यह हिन्दू धर्म का एक पावन त्योहार है। इस पर्व को भगवान श्रीराम को समर्पित किया गया है। मान्यता है कि इस दिन ही मर्यादा पुरुषोत्त्म श्रीराम का जन्म हुआ था। इसी के चलते इस दिन हर घर में भगवान श्री राम की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। यह तिथि हर वर्ष चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी को मनाया जाता है। इस दिन लोग श्री राम की पूजा तो करते ही हैं। साथ ही अपने दोस्तों और परिजनों को राम नवमी की शुभकामनाएं भी देते हैं। इस खुशी के मौके पर कई अपने प्रियजन मैसेज के माध्यम से बधाई संदेश भी भेजते रहते हैं। आप भी अपने प्रियजन को व्हाट्सएप, फ़ेसबुक और अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से ऐसे ही शुभकामना संदेश भेजें । 
विज्ञापन

2 of 9
Ram Navami Wishes In Hindi - फोटो : अमर उजाला
श्री रामचन्द्र कृपालु भज मन
हरण भवभय दारुणाम
नवकंज लोचन, कंज मुख कर
कंज, पद कंजारुणम।
राम नवमी की हार्दिक बधाई।
विज्ञापन

3 of 9
Ram Navami Wishes In Hindi - फोटो : अमर उजाला
जिनके मन में श्री राम है,
भाग्य में उसके वैकुण्ठ धाम है,
उनके चरणो में जिसने जीवन वार दिया,
संसार में उसका कल्याण है।
हैप्पी राम नवमी।  

4 of 9
Ram Navami Wishes In Hindi - फोटो : अमर उजाला
गुणवान तुम बलवान तुम,
भक्तों को देते हो वरदान तुम,
भगवान तुम हनुमान तुम,
मुश्किल को कर देते आसान तुम।
राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
विज्ञापन

5 of 9
Ram Navami Wishes In Hindi - फोटो : अमर उजाला
राम जिनका नाम है, अयोध्या जिनका धाम है,
ऐसे रघुनंदन को,
आपको और आपके परिवार को,
राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
विज्ञापन

6 of 9
Ram Navami Wishes In Hindi - फोटो : अमर उजाला
राम जी की ज्योति से नूर मिला है,
सबके दिलो को सुरूर मिला है,
जो भी गया राम जी के द्वार,
कुछ न कुछ जरूर मिला है
शुभ राम नवमी ।
विज्ञापन

7 of 9
Ram Navami Wishes In Hindi - फोटो : अमर उजाला
मंगल भवन अमंगल हारी,
द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी,
राम सिया राम, सिया राम,
जय जय राम...

8 of 9
Ram Navami Wishes In Hindi - फोटो : अमर उजाला
निकली है सज धज के राम जी की सवारी,
लीला है सदा राम जी की न्यारी न्यारी,
राम नाम है सदा सुखदायी सदा हितकारी।
रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
विज्ञापन

9 of 9
Ram Navami Wishes In Hindi - फोटो : अमर उजाला
क्रोध को जिसने जीता हैं
जिनकी भार्या सीता है
जो भरत, शत्रुघ्न, लक्ष्मण के हैं भ्राता
जिनके चरणों में हैं हनुमंत लला
वो पुरुषोतम राम है।
ऐसे मर्यादा पुरुषोत्तम राम को कोटि-कोटि प्रणाम है
राम नवमी की हार्दिक बधाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें