फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2023: महाष्टमी आज, जानें कब होगा कन्या पूजन, शुभ मुहूर्त और नियम

Wed, 29 Mar 2023 12:44 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
Navratri me kanya Poojan rules - फोटो : अमर उजाला
Navratri Kanya Pujan: चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की विशेष आराधना की जाती है। नवरात्रि की महाष्टमी और महानवमी तिथि के दिन हवन और कन्या पूजन के बाद व्रत का पारण किया जाता है। अष्टमी तिथि पर महागौरी का पूजन किया जाता है और नवमी पर मां सिद्धिदात्री का। अष्टमी तिथि आज यानी 29 मार्च को है। अष्टमी तिथि 28 मार्च को सायं 07: 02 मिनट से शुरू होकर 29 मार्च को रात्रि 09:07 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। इसके बाद नवमी तिथि आरंभ हो जाएगी। महानवमी 29 मार्च को रात्रि 09: 07 से आरंभ होगी और 30 मार्च को रात्रि 11: 30 मिनट तक रहेगी। इसीलिए कन्या पूजन 30 मार्च को किया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 4
Navratri me kanya Poojan rules - फोटो : instagram
महाअष्टमी कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
शोभन योग आरंभ: 28 मार्च रात्रि 11: 36 मिनट पर 
शोभन योग समाप्त: 29 मार्च दोपहर12: 13 मिनट तक 
यदि आप महाष्टमी पर कन्या पूजन करते हैं तो 29 मार्च को 12:13 मिनट तक आप कभी भी कन्या पूजन कर सकते हैं।  इस मुहूर्त में कन्या पूजन फलदायी होता है। 
ब्रह्म मुहूर्त: प्रातः 04:42 मिनट से 05: 29 मिनट तक 
ब्रह्म मुहूर्तमें मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए ॐ ऐं  हीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे बीज मंत्र का जाप करें। 
विज्ञापन

3 of 4
Navratri me kanya Poojan rules - फोटो : अमर उजाला
महानवमी कन्या पूजन शुभ मुहूर्त
सर्वार्थ सिद्धि योग: 30 मार्च, प्रातः 06:14 से 31 मार्च, प्रातः 06:12 मिनट तक 
ब्रह्म मुहूर्त: प्रातः 04: 41 मिनट से प्रातः 05: 28 मिनट तक 
इस समय या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मीरूपेण संस्तिथा, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः. मंत्र का जाप करें। 
महानवमी के दिन अभिजीत मुहूर्त: प्रातः 11: 45 मिनट से दोपहर 12: 30 मिनट तक। सर्वार्थ सिद्धि योग में किए गए सभी कार्य सिद्ध होते हैं। इस दिन बृहस्पतिवार होने के साथ सुबह से पुनर्वसु नक्षत्र रात्रि 10: 58 मिनट तक रहेगा। ये योग कन्या पूजन  के लिए अतिशुभ माना जाता है।.
विज्ञापन

4 of 4
Navratri me kanya Poojan rules - फोटो : istock
कन्या पूजन विधि
  • महाष्टमी और राम नवमी, जिस दिन भी आप कन्या पूजन करना चाहते हैं सर्वप्रथम मां दुर्गा की आरधना करें। 
  • अब इसके बाद कन्याओं को बुलाएं और आसन पर उन्हें बिठाएं। 
  • अब स्वच्छ जल से कन्याओं के पैर दुलाएं और फिर अक्षत और पुष्प से उनकी [उज करें। 
  • इसके बाद कन्याओं को  हलवा, चना और पूड़ी का भोग लगाएं। 
  • कन्याओं को भोग लगाने के बाद उन्हें दक्षिणा दें और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लें। 
  • अब प्रसाद खाकर व्रत का पारण करना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें