फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर कब खत्म होगी भद्रा ? जानिए समय और राखी का शुभ मुहूर्त

Thu, 31 Jul 2025 12:52 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Raksha Bandhan 2025: हर साल सावन महीने की पूर्णिमा पर राखी का त्योहार यानी रक्षाबंधन मनाया जाता है। यह पर्व भाई-बहन के प्रेम और विश्वास को समर्पित है। इस दिन सभी बहनें अपने भाई के सुखी जीवन और लंबी उम्र की कामना करते हुए उसकी कलाई पर राखी बांधती हैं।
विज्ञापन
1 of 6
Raksha Bandhan 2025 - फोटो : Amar Ujala
Raksha Bandhan 2025: हर साल सावन महीने की पूर्णिमा पर राखी का त्योहार यानी रक्षाबंधन मनाया जाता है। यह पर्व भाई-बहन के प्रेम और विश्वास को समर्पित है। इस दिन सभी बहनें अपने भाई के सुखी जीवन और लंबी उम्र की कामना करते हुए उसकी कलाई पर राखी बांधती हैं। इस दौरान बहन राखी में तीन गांठ लगाती है, जिसका संबंध त्रिदेव यानी कि ब्रह्मा, विष्णु और भगवान शिव से होता है।

हिंदू धर्म में राखी के पर्व को कर्तव्य का त्योहार भी कहते हैं, क्योंकि इस दिन भाई अपनी बहन को जीवनभर उसकी रक्षा का वचन देता है और अपने कर्तव्यों का ध्यान रखते हुए बहनों की खुशियों का विशेष ध्यान रखता है। भारत ही नहीं बल्कि अन्य देशों में रक्षाबंधन को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार 9 अगस्त 2025 को रक्षाबंधन है। अब जब भी बात रक्षाबंधन की होती है तब-तब ध्यान भद्रा का आता है कि क्या राखी पर भद्रा होगी ? तो आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
Raksha Bandhan 2025 - फोटो : Amar Ujala
रक्षाबंधन 2025
इस वर्ष श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि 8 अगस्त को दोपहर 2 बजकर 12 मिनट से शुरू होगी। तिथि का समापन 9 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 21 मिनट पर है। उदया तिथि के मुताबिक 9 अगस्त 2025 को रक्षाबंधन मनाया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 6
Raksha Bandhan 2025 - फोटो : freepik
राखी पर कब खत्म होगी भद्रा ?
ज्योतिषियों के मुताबिक इस वर्ष सावन की पूर्णिमा पर भद्रा सूर्योदय से पहले समाप्त होगी। यह 8 अगस्त को दोपहर 02 बजकर 12 मिनट से शुरू होगी और अगले दिन सुबह 1 बजकर 52 मिनट पर समाप्त होगी। इस दिन सूर्योदय सुबह 5 बजकर 47 मिनट पर होगा। इसलिए इस साल राखी के त्योहार पर भद्रा का साया नहीं रहेगा।

4 of 6
Raksha Bandhan 2025 - फोटो : Freepik
क्या होगा राखी बांधने का शुभ समय ?
ज्योतिषियों के अनुसार इस साल राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 47 मिनट से शुरू होगा। यह मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 24 मिनट तक बना रहेगा। 
विज्ञापन

5 of 6
Raksha Bandhan 2025 - फोटो : freepik
रक्षाबंधन पर इन शुभ योगों का संयोग 

सर्वार्थ सिद्धि योग: इस बार रक्षाबंधन के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बना रहेगा। यह सुबह 5 बजकर 47 मिनट से दोपहर 2 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। 
सौभाग्य योग: राखी पर सौभाग्य योग प्रात:काल से लेकर 10 अगस्त को तड़के 2 बजकर 15 मिनट तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Raksha Bandhan 2025 - फोटो : Freepik
शोभन योग:  राखी पर शोभन योग का संयोग पर्व की महत्ता को और बढ़ा रहा है। यह 10 अगस्त को तड़के 2 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 22 मिनट से 5 बजकर 04 मिनट तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 17 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक है।
Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम


Raksha Bandhan 2025: 9 अगस्त को रक्षाबंधन, जानें सोना, चांदी या रेशम किस प्रकार की राखी से होगी भाई की उन्नति


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): 
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें