फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2025: क्या इस बार भी रक्षाबंधन पर लगेगी भद्रा ?  जानिए मुहूर्त से लेकर तिथि तक सबकुछ

Wed, 30 Jul 2025 10:40 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Raksha Bandhan 2025: इस वर्ष श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि 8 अगस्त को दोपहर 2 बजकर 12 मिनट से शुरू होगी। तिथि का समापन 9 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 21 मिनट पर है। उदया तिथि के मुताबिक 9 अगस्त 2025 को रक्षाबंधन मनाया जाएगा। 

 
विज्ञापन
1 of 5
Raksha Bandhan 2025 - फोटो : अमर उजाला
Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन भाई बहनों के प्रेम, विश्वास और सुरक्षा का प्रतीक है, जिसे हर वर्ष श्रावण मास के पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है। इस दिन बहनें भाई की लंबी उम्र, तरक्की और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए उसे राखी बांधती हैं। बदले में भाई अपनी बहन को जीवन भर रक्षा का वचन देता है। यह दिन न केवल एक त्योहार है बल्कि रिश्ते में मिठास बढ़ाने का सर्वश्रेष्ठ अवसर है। राखी के यह पर्व परिवारिक के साथ-साथ सामाजिक एकता को भी बढ़ाता है, इसलिए रक्षाबंधन को भारत सहित अन्य देशों में भी प्रेम-उत्साह से मनाया जाता है। इस वर्ष श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि 8 अगस्त को दोपहर 2 बजकर 12 मिनट से शुरू होगी। तिथि का समापन 9 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 21 मिनट पर है। उदया तिथि के मुताबिक 9 अगस्त 2025 को रक्षाबंधन मनाया जाएगा। अब सवाल यह है कि क्या इस बार भी राखी पर भद्रा का साया बना रहेगा ? आइए इसके जवाब को विस्तार से जानते हैं।

August 2025 Festival List: कब है रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, तीज और गणेश चतुर्थी? यहां देखें पूरी लिस्ट
विज्ञापन

2 of 5
Raksha Bandhan 2025 - फोटो : Amar Ujala
भद्रा का समय
पंचांग के अनुसार 9 अगस्त 2025 को रक्षाबंधन पर पूरे दिन राखी बांधने का शुभ मुहूर्त रहने वाला है। दरअसल, भद्रा रक्षाबंधन की पूर्णिमा तिथि में 9 अगस्त को तड़के 1 बजकर 52 पर ही समाप्त हो जाएगी। इसलिए इस साल राखी के त्योहार पर भद्रा का साया नहीं रहेगा।
विज्ञापन

3 of 5
Raksha Bandhan 2025 - फोटो : Amar Ujala
राखी बांधने का शुभ समय
इस साल रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 47 मिनट से शुरू होगा। यह मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 24 मिनट तक बना रहेगा। ऐसे में आप इस अवधि में भाई को राखी बांध सकती हैं।


Raksha Bandhan 2025: राखी की थाली में जरूर होनी चाहिए ये पांच चीजें, मिलते हैं शुभ फल

4 of 5
Raksha Bandhan 2025 - फोटो : Adobe stock
कौन से शुभ योग
पंचांग के अनुसार रक्षाबंधन पर सर्वार्थ सिद्धि योग, श्रवण और धनिष्ठा नक्षत्र का संयोग रहेगा। इस दौरान राखी पर पूरे दिन सौभाग्य योग बना रहेगा। इसके अलावा ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 22 मिनट से 5 बजकर 04 मिनट तक और अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 17 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Raksha Bandhan 2025 - फोटो : Freepik
यह तिथि ज्योतिष दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। दरअसल, 24 जुलाई 2025 को कर्क राशि में अस्त हुए बुध राखी के दिन यानी 9 अगस्त 2025 को उदित हो रहे हैं। यह ज्योतिष की अहम घटनाओं में से एक है। इसके प्रभाव से कुछ राशि वालों को विशेष लाभ की प्राप्ति संभव हैं।

Raksha Bandhan 2025: 3 साल बाद बना बेहद शुभ योग, इस बार पूरे दिन बहनें बांध सकेंगी राखी

राखी बांधते समय इस मंत्र का करें जाप
 येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबल:।
 तेन त्वामनुबध्नामि रक्षे मा चल मा चल।।


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें