रक्षाबंधन पर भाई से पहले इन 5 देवताओं को बांधें राखी
- फोटो : iStock
श्रीकृष्ण को
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार शिशुपाल का वध करते समय भगवान श्रीकृष्ण के हाथ से खून बहने लगा था। खून को रोकने के लिए द्रौपदी ने अपनी साड़ी का पल्लू फाड़कर श्रीकृष्ण के हाथ में बांध दिया था। इसके बाद जब द्रौपदी का चीरहरण किया जा रहा था, तब भगवान कृष्ण ने द्रौपदी की रक्षा की थी। ऐसे में इस दिन भगवान कृष्ण को राखी बांधने से वे हमेशा आपकी रक्षा करते हैं।