फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन 2020: बहन को उपहार में क्या देना होता है शुभ और किन चीजों को देने से बचना चाहिए

Sun, 02 Aug 2020 08:34 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रक्षाबंधन 2020 प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और भी मजबूत कर देता है। राखी यूं तो कहने को रेशम की कच्ची डोर होती है लेकिन यह भाई बहन के मजबूत रिश्ते की निशानी होती है। इस डोर से भाई अपनी बहन के प्रति वचनबद्ध होता है। रक्षाबंधन के दिन भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं। लेकिन उपहार देते समय ध्यान रखना चाहिए कि हम कैसा उपहार दे रहें हैं कुछ वस्तुएं ऐसी होती हैं जिन्हें उपहार में देना सही नहीं रहता है।

विज्ञापन

2 of 5
नुकीली चीजें उपहार में न दें(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : facebook

किसी को भी उपहार में नुकीली और धारदार चीजें नहीं देना चाहिए। ज्योतिषशास्त्र और वास्तु में ऐसी चीजों को उपहार में देना अशुभ माना गया है। इसलिए रक्षाबंधन पर बहनों को भूलकर भी नुकीली चीजें जैसे  मिक्सर ग्राइंडर, चाकुओं का सेट, आईना या फिर फोटो प्रेम आदि उपहार में नहीं देना चाहिए। इसके साथ ही रुमाल भी नहीं देना चाहिए। इससे रिश्तें में दूरी आती है। धन संबंधी नुकसान भी हो सकता है।

विज्ञापन

3 of 5
उपहार में जूते या सैंडल नहीं देने चाहिए(प्रतीकात्मक तस्वीर)

कुछ लोग अपनी बहनों को रक्षाबंधन के अवसर में बहन की पसंदीदा चप्पलें या फिर सेंडल उपहार में देते हैं, लेकिन जूते चप्पल देना सही नहीं माना जाता है। इससे बेहतर होगा कि आप अपनी बहन के उपहार में शिक्षा की सामग्री, जैसे कोई सुंदर सी डायरी, पैन या फिर मोबाइल या लैपटॉप आदि चीजें भी उपहार में दे सकते हैं। ज्योतिष में बुध को बहनों का कारक माना गया है। इसलिए शिक्षा से संबंधित चीजें देना शुभ रहेगा। 

4 of 5
बहनों को उनकी मनपसंद के कपड़े दिए जा सकते हैं(प्रतीकात्मक तस्वीर)

रक्षाबंधन पर बहन को उपहार स्वरूप उनकी पसंद के वस्त्र भी बहुत अच्छा होता है। वैसे भी महिलाओं को कपड़ों की शॉपिंग करना बहुत अच्छा लगता है। स्त्रियों में मां लक्ष्मी का वास माना जाता है, और उन्हें खुशी देने से मां लक्ष्मी आपसे भी प्रसन्न होती हैं। लेकिन इस दिन काले और नीले रंग के कपड़े नहीं देने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोने,चांदी के सिक्के, गहने आदि तोहफे में दे सकते हैं(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
रक्षाबंधन पर आप अपनी बहन को तोहफे में कपड़े, आभूषण (जैसे नेकलेस सेट, ईयररिंग्स, रिंग) किताबें, म्यूजिक सिस्टम या फिर सोने चांदी के सिक्के आदि तोहफे के रुप में दे सकते हैं। ये तोहफे देना शुभ रहता है। ये चीजें उपहार में देने से भाई बहन के रिश्ते में मजबूती आती है, और धन, वैभव, ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें