करवाचौथ सुहाग का पर्व है इसलिए इस व्रत को सभी सुहागन स्त्रियां बड़ी श्रद्धा और आस्था से मानती हैं और दिन भर निर्जल व्रत रख कर पति की लंबी उम्र की दुआ मांगती हैं। लेकिन यह व्रत उन्हीं लोगों का सफल होता है जो व्रत की इन कुछ खास बातों का ध्यान रखकर व्रत को पूरा करती हैं। इसलिए आप या आपके घर में कोई इस व्रत को रखता है तो इन 7 बातों को जरूर जान लें।
विज्ञापन
आपके घर में कोई करता है करवाचौथ तो आप जरूर जान लें यह 8 बातें
2 of 9
करवाचौथ
करवाचौथ का व्रत रखने वाली स्त्री को व्रत के दिन सुबह सूर्योदय से पहले उठकर मां पार्वती और भगवान शिव से व्रत को सफल करने की प्रार्थना करनी चाहिए और संकल्प करना चाहिए कि वह अपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखेंगी जिसे आप सफल करें। इसके बाद सास ससुर और बड़ों को प्रणाम करके सरगी खाएं और फिर व्रत आरंभ करें।
विज्ञापन
आपके घर में कोई करता है करवाचौथ तो आप जरूर जान लें यह 8 बातें
3 of 9
करवाचौथ
- फोटो : getty images
व्रत के दिन पति पत्नी को संयम बनाए रखना चाहिए और मन, वचन से अपने जीवनसाथी की लंबी उम्र की कामना करते हुए देवी करवा के सतीत्व का ध्यान करना चाहिए।
आपके घर में कोई करता है करवाचौथ तो आप जरूर जान लें यह 8 बातें
4 of 9
करवाचौथ
- फोटो : getty images
पति के प्रति मन में क्रोध और बुरे विचार को मन में नहीं लाना चाहिए। कहते हैं जो इस व्रत में पति के प्रति बुरे विचार रखती हैं उनके सुहाग की हानि होती है।
विज्ञापन
आपके घर में कोई करता है करवाचौथ तो आप जरूर जान लें यह 8 बातें
5 of 9
करवाचौथ
इस व्रत के दिन लाल या पीला वस्त्र ही धारण करें। दान में भी केवल इन्हीं रंगों के वस्त्र देने चाहिए। सफेद और काले वस्त्र धारण नहीं करें।
विज्ञापन
आपके घर में कोई करता है करवाचौथ तो आप जरूर जान लें यह 8 बातें
6 of 9
करवाचौथ
इस व्रत में सोलह श्रृंगार का बड़ा महत्व है। आज पूर्ण श्रृंगार करके शिव पार्वती सहित भगवान गणेश और करवा माता की पूजा करें और प्रार्थना करें कि उनका सुहाग और श्रृंगार यूं ही हमेशा बना रहे।
विज्ञापन
आपके घर में कोई करता है करवाचौथ तो आप जरूर जान लें यह 8 बातें
7 of 9
करवाचौथ
- फोटो : getty images
इस व्रत में सूर्योदय से चन्द्रोदय तक निर्जल रहना होता है इसलिए अन्न जल का ध्यान त्याग कर पति का ध्यान करें। चन्द्रमा के दर्शन के बाद ही पति के हाथों से जल ग्रहण करके व्रत पूरा करें।
आपके घर में कोई करता है करवाचौथ तो आप जरूर जान लें यह 8 बातें
8 of 9
करवाचौथ
चंद्र दर्शन के बाद पति के हाथों से मांग भरवाने के बाद यह व्रत पूर्णतः सफल होता है। इसलिए पति और पत्नी दोनों को मिलकर इस व्रत को सफल बनाने में सहयोग करना चाहिए।
आपके घर में कोई करता है करवाचौथ तो आप जरूर जान लें यह 8 बातें
9 of 9
करवाचौथ
इस व्रत के नियम में एक बड़ा नियम यह है कि यह व्रत सिर्फ उन्हें ही करना चाहिए जिनकी शादी हो गई हो या जिनका विवाह तय हो चुका है। जिनके पति व्रत को पूरा करने के लिए साथ में नहीं हैं वह चन्द्रमा की रोशनी में पति या होने वाले पति की तस्वीर को सामने रखकर व्रत पूरा कर सकती हैं।