Pradosh Vrat 2025: प्रदोष हिंदू धर्म के प्रमुख व्रतों में से एक है, जिसे हर माह की त्रयोदशी तिथि पर रखा जाता है। इस दिन शिव परिवार की उपासना करने से जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है। साथ ही घर परिवार से नकारात्मकता भी दूर होती हैं। शास्त्रों में भी प्रदोष व्रत की महिमा और उसके महत्व का उल्लेख है। यदि इस दिन केवल महाकाल को जल और बेलपत्र अर्पित किया जाए, तो बड़े से बड़े संकट दूर होते हैं। वहीं प्रदोष के दिन शिवलिंग पर शमी का फूल चढ़ाने से योग्य वर की प्राप्ति भी होती हैं। आषाढ़ महीने में यह व्रत 8 जुलाई 2025 को रखा जाएगा। यह जुलाई का पहला और आषाढ़ का अंतिम प्रदोष व्रत होगा। ऐसे में इस तिथि पर इन तीन उपाय करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।