Saphala Ekadashi 2025: सफला एकादशी हिंदू धर्म की मुख्य तिथियों में से एक है। इस दिन सृष्टि के संचालक विष्णु महाराज की उपासना की जाती है। यह व्रत पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर रखा जाता है। इस वर्ष सफला एकादशी का व्रत 15 दिसंबर 2025 को रखा जा रहा है। इस तिथि पर चित्रा नक्षत्र का संयोग बना रहेगा। शास्त्रों के मुताबिक, एकादशी व्रत का फल साधक का भाग्योदय करता है। साथ ही इससे व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती हैं। यदि एकादशी पर महाराज को केवल केले का भोग लगाया जाए, तो जीवन से सभी कष्ट, पाप और बाधाओं का नाश होता है। हालांकि, कुछ चीजों का भोग लगाने से कुंडली में गुरु का स्थान भी मजबूत बनता है। ऐसे में आइए श्रीहरि के प्रिय भोग को जानते हैं।