phulera dooj 2026
- फोटो : adobe stock
फुलेरा दूज पर किन मंत्रों का करें जाप?
‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’
यह मंत्र भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है। सफलता, मानसिक शांति और जीवन में नए अवसरों के लिए इस मंत्र का जाप करना लाभकारी माना जाता है। नियमित और श्रद्धापूर्वक जप करने से बाधाएं कम होती हैं और मार्ग प्रशस्त होते हैं।
‘ॐ रां राधायै नमः’
यह मंत्र राधा रानी की कृपा प्राप्त करने के लिए जपा जाता है। प्रेम, दांपत्य सुख और वैवाहिक जीवन में मधुरता के लिए इसका विशेष महत्व है। अविवाहित लोग योग्य जीवनसाथी की प्राप्ति हेतु इसका जाप कर सकते हैं।
राधा-कृष्ण महामंत्र
‘हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे।
हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे।’
यह महामंत्र जीवन की रुकावटों, तनाव और नकारात्मकता को दूर करने वाला माना जाता है। फुलेरा दूज पर इसका जप करने से मन शांत होता है और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग खुलता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।