Happy Ramadan 2026: खुशियों से भरा रमजान का पाक महीना प्रारंभ हो गया है। ऐसे में आप दोस्तों और रिश्तेदारों को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए अपनों को रमजान की मुबारकबाद दे सकते हैं।
Happy Ramadan 2026: इस साल 18 फरवरी 2026 से रमजान का पाक माह प्रारंभ हो गया है। यह इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना है, जिसे बरकत, सब्र, त्याग और इबादत का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान रोजेदार रोजे भी रखते हैं, जिसमें वह सूर्योदय से पहले सहरी करते हैं और फिर पूरे दिन बिना कुछ खाए-पीए अल्लाह की इबादत में समय बिताते हैं। इसके बाद शाम को अजान के साथ इफ्तार किया जाता है। यह समय सभी के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि यह अवधि बुराइयों से दूर और नेक रास्ते पर चलने की प्रेरणा देती हैं। वहीं रमजान प्रारंभ होने की खुशी में सभी लोग अपने करीबियों और रिश्तेदारों को रमजान की मुबारकबाद देते हैं। ऐसे में आप भी इन खूबसूरत संदेशों के जरिए अपनों को रमजान की मुबारकबाद दे सकते हैं।
रमजान मुबारक
आपके लिए भरपूर हो।
रमजान का ये महीना
बरकतों का नूर हो,
रहमतों की बारिश हो,
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।