भक्तों के कष्टों को दूर करने वाले भगवान हनुमान का विजय पर्व यानि हनुमान अष्टमी 10 दिसंबर को है, जो पौष माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मनाई जाती है। इस दिन हनुमान जी के 12 नामों का जप करने से जीवन में आने वाली सारी बाधाएं दूर हो जाती है इसलिए इस खास मौके पर हनुमान जी के 12 नामों का जप करना शुभ माना जाता है।
पढ़ें- हनुमान अष्टमी क्यों है बजरंगबली का विजय उत्सव, जानिए इसके पीछे की कथा
विज्ञापन
2 of 4
हनुमान जी के ये है 12 चमत्कारिक नाम जिसके जप से हर प्रकार की मनोकामना पूरी हो जाती है। ये नाम इस प्रकार है -ॐ हनुमान; ॐ अंजनी सुत; ॐ वायु पुत्र; ॐ महाबल; ॐ रामेष्ठ; ॐ फाल्गुण सखा; ॐ पिंगाक्ष; ॐ अमित विक्रम; ॐ उदधिक्रमण; ॐ सीता शोक विनाशन; ॐ लक्ष्मण प्राण दाता; ॐ दशग्रीव दर्पहा।
विज्ञापन
3 of 4
पौष अष्टमी को हनुमान विजय अष्टमी के रूप में मनाया जाता है। शास्त्रों में हनुमान अष्टमी को हनुमानजी का विजय उस्सव मानने के पीछे प्रसंग है। जिसके अनुसार भगवान राम और रावण के बीच युद्ध के समय जब अहिरावण ने भगवान राम और लक्ष्मण को कैद करके पाताल लोक में ले जाकर दोनों की बलि देना चाहता था।
तब भगवान हनुमान ने उसे युद्ध में हरा कर और उसका वध कर भगवान राम को छु़ड़ाया था। हनुमान जी के इस पराक्रम के कारण भगवान राम प्रसन्न होकर उन्हें आशीर्वाद दिया कि पौष कृष्ण की अष्टमी को जो भी भक्त बजरंगबली की पूजा करेगा और उनके 12 नामों का जप करेगा उसके सारे कष्ट दूर हो जाएंगे।