फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्रि, दुर्गा अष्टमी से लेकर करवा चौथ तक, यहां देखें अक्तूबर माह के सभी व्रत-त्योहारों की लिस्ट

Thu, 01 Oct 2026 12:25 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

October 2026 Festival List: अक्तूबर का महीना शुरू हो चुका है और इसके साथ ही व्रत-त्योहारों का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा। इस महीने धार्मिक दृष्टि से कई महत्वपूर्ण पर्व मनाए जाएंगे। खास बात यह है कि अक्तूबर में शारदीय नवरात्रि जैसे प्रमुख पर्व की शुरुआत होगी। 
विज्ञापन
1 of 6
अक्तूबर माह के व्रत त्योहार - फोटो : अमर उजाला
October 2026 Festival List: अक्तूबर का महीना शुरू हो चुका है और इसके साथ ही व्रत-त्योहारों की रौनक भी बढ़ने वाली है। इस महीने कई बड़े धार्मिक पर्व मनाए जाएंगे। खास तौर पर शारदीय नवरात्रि, दुर्गा अष्टमी, महानवमी और दशहरा जैसे प्रमुख त्योहारों के चलते देशभर में भक्तिमय माहौल देखने को मिलेगा। इसके अलावा शरद पूर्णिमा, करवा चौथ, एकादशी सहित कई बड़े व्रत भी इस महीने पड़ेंगे। ऐसे में अक्तूबर का पूरा महीना व्रत, पूजा-पाठ और त्योहारों की रौनक से भरा रहने वाला है। आइए अक्तूबर 2026 में पड़ने वाले सभी प्रमुख व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट को विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
अक्तूबर माह के व्रत त्योहार - फोटो : AdobeStock

अक्तूबर 2026 के प्रमुख व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट

  • 1 अक्तूबर – षष्ठी श्राद्ध
  • 2 अक्तूबर – रोहिणी व्रत, सप्तमी श्राद्ध, गांधी जयंती
  • 3 अक्तूबर – जीवित्पुत्रिका व्रत, महालक्ष्मी व्रत पूर्ण, कालाष्टमी, अष्टमी श्राद्ध
  • 6 अक्तूबर – इंदिरा एकादशी
  • 8 अक्तूबर – प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि
  • 10 अक्तूबर – सर्वपितृ अमावस्या
  • 11 अक्तूबर – शारदीय नवरात्रि प्रारंभ, घटस्थापना
  • 16 अक्तूबर – सरस्वती आवाहन, स्कंद षष्ठी
  • 17 अक्तूबर – सरस्वती पूजा, तुला संक्रांति
  • 19 अक्तूबर – दुर्गा अष्टमी, महानवमी, संधि पूजा
  • 20 अक्तूबर – विजयादशमी/दशहरा, दुर्गा विसर्जन
  • 22 अक्तूबर – पापांकुशा एकादशी
  • 25 अक्तूबर – शरद पूर्णिमा, कोजागरी पूजा
  • 26 अक्तूबर – आश्विन पूर्णिमा, वाल्मीकि जयंती
  • 27 अक्तूबर – कार्तिक मास आरंभ
  • 29 अक्तूबर – करवा चौथ
विज्ञापन

3 of 6
जितिया 2026 कब है - फोटो : अमर उजाला AI
जितिया 2026 कब है?
  • आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 3 अक्तूबर 2026 को सुबह 7 बजकर 59 मिनट पर शुरू होगी। 
  • इसका समापन अगले दिन यानी 4 अक्तूबर को सुबह 5 बजकर 51 मिनट पर होगा। 
  • जितिया व्रत शनिवार, 3 अक्तूबर 2026 को रखा जाएगा। 
  • इस साल जितिया व्रत का पारण रविवार, 4 अक्तूबर 2026 को किया जाएगा। 

4 of 6
Indira Ekadashi 2026 - फोटो : अमर उजाला AI

इंदिरा एकादशी 2026

  • आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 6 अक्तूबर 2026 को रात 2 बजकर 7 मिनट पर शुरू होगी।
  • 7 अक्तूबर को रात 12 बजकर 34 मिनट पर समाप्त होगी। 
  • उदयातिथि के आधार पर इंदिरा एकादशी का व्रत 6 अक्तूबर 2026, मंगलवार को रखा जाएगा।
विज्ञापन

5 of 6
Shardiya Navratri 2026 Date - फोटो : अमर उजाला
शारदीय नवरात्रि 2026 
आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 10 अक्तूबर 2026 को रात 9 बजकर 19 मिनट से शुरू होगी और 11 अक्तूबर को रात 9 बजकर 30 मिनट पर समाप्त होगी। उदयातिथि के अनुसार, शारदीय नवरात्रि का आरंभ 11 अक्तूबर 2026 से होगा। पंचांग के अनुसार, 11 अक्तूबर 2026 को घट स्थापना यानी कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 19 मिनट से 10 बजकर 12 मिनट तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कब है दशहरा - फोटो : अमर उजाला
दशहरा 2026
आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 20 अक्तूबर 2026 को दोपहर 12 बजकर 50 मिनट से शुरू होगी और 21 अक्तूबर 2026 को दोपहर 2 बजकर 11 मिनट पर समाप्त होगी। उदयातिथि ध्यान में रखते हुए दशहरा का पर्व 20 अक्तूबर 2026 को मनाया जाएगा। इस दिन विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 59 मिनट से 2 बजकर 45 मिनट तक रहेगा।
 

दशहरा 2026: कब है विजयादशमी पर्व? जानिए तारीख, पूजा मुहूर्त और महत्व
पितृपक्ष 2026: श्राद्ध के समय करें पितृ निवारण स्तोत्र और पितृ कवच का पाठ, दूर होंगे दोष
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें