अक्तूबर माह के ग्रह गोचर
- फोटो : adobe stock
शुक्र का कन्या राशि में गोचर
9 अक्तूबर की सुबह 10:38 बजे शुक्र कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। कन्या राशि में शुक्र नीच की स्थिति में होता है, इसलिए प्रेम और वैवाहिक संबंधों में कुछ चुनौतियाँ सामने आ सकती हैं। आर्थिक रूप से भी खर्च बढ़ने की संभावना है, इसलिए इस समय वित्तीय योजना बनाकर चलना लाभकारी रहेगा।
सूर्य का तुला राशि में गोचर
17 अक्तूबर की दोपहर 1:36 बजे सूर्य तुला राशि में प्रवेश करेंगे। तुला में सूर्य नीच का माना जाता है, जिससे अहंकार, विवाद या आत्मविश्वास की कमी जैसी परिस्थितियाँ उत्पन्न हो सकती हैं। इस समय आत्मनियंत्रण और धैर्य बनाए रखना बेहद जरूरी होगा। नौकरीपेशा लोगों को अपने वरिष्ठों के साथ तालमेल बनाए रखना लाभकारी रहेगा।
बुध का वृश्चिक राशि में प्रवेश
24 अक्तूबर की दोपहर 12:25 बजे बुध वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इस दौरान लोगों की संवाद शैली गहरी और रहस्यमय होगी। शोध, अनुसंधान और गुप्त विद्या से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है।
मंगल का वृश्चिक राशि में प्रवेश
27 अक्तूबर की दोपहर 2:43 बजे मंगल अपने स्वगृही वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे और यह स्थिति 7 दिसंबर तक बनी रहेगी। यह गोचर ऊर्जा, साहस और पराक्रम को बढ़ावा देगा। हालांकि, इस समय गुस्से और आवेश पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।