Navratri 2022 Puja Samagri List: नवरात्रि का नाम सुनते ही लोगों में भक्ति की लहर दौड़ जाती है। भक्त इन नौ दिनों को लेकर अति उत्साहित रहते हैं। आश्विन मास में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से आरंभ होने वाली नवरात्रि को शारदीय नवरात्रि कहा जाता है। इस बार शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर 2022, सोमवार से आरंभ हो रही हैं। नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना यानी कलश स्थापना की जाती है और घर के मंदिर में माता रानी को स्थापित किया जाता है। नवरात्रि में भक्त उपवास करते हैं। कुछ लोग नौ दिन का तो कुछ पहला और आखिरी दिन व्रत रखते हैं। माता का श्रृंगार, भोग, कन्या पूजन, हवन समेत नवरात्रि में कई सारे कार्य होते हैं। जिनके लिए कई सारी चीजों की भी जरूरत होती है। नवरात्रि आरंभ होने से पूर्व पूजा की सारी सामाग्री लाकर रख लें ताकि नवरात्रि के पहले दिन पूजन करते हुए कोई बाधा न आए। तो चलिए जानते हैं शारदीय नवरात्रि के दिन घटस्थापना मुहूर्त के लिए आवश्यक पूजा सामग्री।
विज्ञापन
घटस्थापना मुहूर्त
घटस्थापना सुबह का मुहूर्त - प्रातः 06.17 से प्रातः 07.55
कुल अवधि: 01 घण्टा 38 मिनट
घटस्थापना अभिजीत मुहूर्त - प्रातः 11:54 से दोपहर 12:42
कुल अवधि - 48 मिनट
अखंड ज्योति जलाने के लिए सामग्री
पीतल या मिट्टी का दीपक, घी, रूई बत्ती, रोली या सिंदूर, अक्षत
विज्ञापन
6 of 7
नौ दिन के लिए हवन सामग्री
- फोटो : प्रयागराज
नौ दिन के लिए हवन सामग्री
नवरात्रि पर भक्त पूरे नौ दिन तक हवन करते हैं। इसके लिए हवन कुंड, आम की लकड़ी, काले तिल, रोलीया कुमकुम, अक्षत(चावल), जौ, धूप, पंचमेवा, घी, लोबान, लौंग का जोड़ा, गुग्गल, कमल गट्टा, सुपारी, कपूर, हवन में चढ़ाने के लिए भोग, शुद्ध जल (आचमन के लिए)।